विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी दिल्ली में कर रहे थे रैली, इधर बिहार कांग्रेस ऑफिस पहुंची पुलिस; PM मोदी की मां से जुड़ा है मामला

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:46 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने पटना स्थित बिहार कांग्रेस मुख्यालय (सदाकत आश्रम) का दौरा किया, जहां उन्होंने पीएम मोदी की माता पर बने एक एआई वीडियो के संबंध में पूछताछ की।

बिहार कांग्रेस ऑफिस पहुंची दिल्ली पुलिस। (जागरण)

बिहार कांग्रेस ऑफिस पहुंची दिल्ली पुलिस। (जागरण)

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने सदाकत आश्रम में AI वीडियो मामले में पूछताछ की।

  2. कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की रैली से घबराहट बताया।

  3. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पुलिस कार्रवाई को गैरकानूनी कहा।

राज्य ब्यूरो, पटना। दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई रैली से घबराए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब कांग्रेस पार्टी के कार्यालयों में पुलिस भेज कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को लगाया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बिहार कांग्रेस मुख्यालय में जिस तरह से गैरकानूनी कृत्य किया वो ये बता रहा है कि गृह मंत्री डरे हुए हैं।

दिल्ली पुलिस ने आश्रम परिसर में रह रहे कार्यालय के कर्मचारियों के परिजनों को डराया-धमकाया और उनके साथ बदसलूकी की।

इस गैरकानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस ने वो दिन चुना जिस दिन बिहार कांग्रेस के सारे नेता-कार्यकर्ता दिल्ली में हैं।

निचले स्तर पर गिरी भाजपा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश भर में उठ रही आवाजों को दबाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार निचले स्तर पर उतर आई है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता जी पर बनाए गए एक एआई वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस कांग्रेस मुख्यालय पूछताछ को आई थी।

यहां कुछ लोगों से पूछताछ के बाद टीम नोटिस चपकाकर वापस लौट गई। बता दें कि नोटिस चिपका कर पुलिस ने एआई वीडियो से जुड़ी और एक्स हैंडल संचालक के बारे में जानकारी तलब की है।

यह भी पढ़ें- बिहार में चुनावी हार के बाद भाजपा में मंथन, हरीश द्विवेदी लेंगे फीडबैक; पटना में आरके सिन्हा का करेंगे अंतिम दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।