विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना होकर दौड़ेगी दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन, फ्लाइट से कम किराए में सिर्फ 1 घंटे में पहुंचेंगे वाराणसी

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:59 AM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-गुवाहाटी 'उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर' को मंजूरी दी है, जिससे पटना भी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का अहम हिस्सा बनेगा।

पटना होकर दौड़ेगी दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन (AI Generated Image)

पटना होकर दौड़ेगी दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन (AI Generated Image)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री ने उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को दी मंजूरी।

  2. पटना दिल्ली-गुवाहाटी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का बनेगा हिस्सा।

  3. यात्रा समय घटेगा, किराया हवाई यात्रा से सस्ता होगा।

डिजिटल डेस्क, पटना। अब पटना से दिल्ली या गुवाहाटी जाने के लिए लंबी और थकाऊ रेल यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर' (Northern Bullet Train Corridor) को अपनी मंजूरी दे दी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित इस प्रोजेक्ट के तहत बिहार की राजधानी पटना (Patna Bullet Train Project) भी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का अहम हिस्सा बनने जा रही है। इस नई बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद वाराणसी से पटना का सफर महज 1 घंटे के आसपास रह जाएगा।

क्या है नॉर्दन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर?

यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर लगभग 1,500 किलोमीटर लंबा होगा, जो दिल्ली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से गुजरते हुए असम के गुवाहाटी तक जाएगा।

इस रूट के प्रमुख स्टेशनों में दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी शामिल हैं।

पहले इस कॉरिडोर को सिर्फ सिलीगुड़ी तक ही रखने का प्रस्ताव था, लेकिन पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए इसे गुवाहाटी तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रैवल टाइम में आएगी कमी

इस बुलेट ट्रेन के शुरू होने से समय की भारी बचत होगी। वर्तमान में दिल्ली से सिलीगुड़ी जाने में करीब 20 घंटे लगते हैं, जिसे बुलेट ट्रेन से घटाकर सिर्फ 6 घंटे कर दिया जाएगा।

  • वाराणसी से पटना: लगभग 1 घंटा
  • दिल्ली से गुवाहाटी: 8 घंटे से भी कम
  • दिल्ली से वाराणसी: 3 घंटे 33 मिनट
  • दिल्ली से कानपुर: 1 घंटा 45 मिनट
  • दिल्ली से आगरा: महज 59 मिनट

पटना-दिल्ली बुलेट ट्रेन का कितना होगा किराया?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह स्पष्ट किया है कि बुलेट ट्रेन का टिकट काफी किफायती होगा और यह हवाई यात्रा की तुलना में काफी सस्ता पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस हाई-स्पीड नेटवर्क को इस तरह से तैयार किया जा रहा है जिससे छोटे उद्योगों, स्थानीय कारीगरों, युवाओं और मध्यम वर्ग को सीधा आर्थिक लाभ मिल सके। इससे पटना सहित पूरे बिहार के व्यापार और क्षेत्रीय विकास को एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया'

इस पूरे प्रोजेक्ट का निर्माण 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत किया जाएगा। रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन के पिलर से लेकर गर्डर तक का निर्माण भारत में ही होगा, जिसे देश के युवा और तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, राजधानी समेत कई ट्रेनें चल रहीं घंटों लेट

यह भी पढ़ें- छठ के बाद परदेस लौटने का इंतजाम, छपरा से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।