विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के बाद परदेस लौटने का इंतजाम, छपरा से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का एलान

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:30 PM (IST)

Bihar New Train: छठ महापर्व के बाद यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. छठ के बाद यात्रियों की भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें।

  2. पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की।

  3. छपरा, गोरखपुर से दिल्ली, अहमदाबाद के लिए चलेंगी ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, छपरा। Railway News: छठ महापर्व संपन्न होने के बाद दूसरे प्रदेशों में कामकाज के लिए लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

इन ट्रेनों के चलने से छपरा, गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और अहमदाबाद की यात्रा में सहूलियत होगी।

रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 215/2026 के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन 17 नवंबर को एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच 05063/05064 अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

05063 छपरा-आनंद विहार स्पेशल 16 नवंबर को रात नौ बजे छपरा से खुलेगी और अगले दिन शाम 4:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी में 05064 आनंद विहार-छपरा स्पेशल 17 नवंबर को रात 8:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3:50 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 18 और दो एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच होंगे।

वहीं, छपरा से अहमदाबाद के लिए 17 नवंबर को आरक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाम 5:10 बजे छपरा से प्रस्थान कर बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, कोटा और रतलाम होते हुए अगले दिन सुबह 6:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त 05065/05066 गोरखपुर-दिल्ली अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह 16 नवंबर को रात आठ बजे गोरखपुर से खुलेगी और अगले दिन सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 17 नवंबर को दोपहर 1:10 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें- छठ के बाद मुंबई लौटने वालों को राहत, जयनगर से चलेगी स्पेशल ट्रेन; मधुबनी-दरभंगा सहित इन स्टेशनों पर स्टॉपेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।