विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CoronaVirus Bihar Update: बिहार में मिले 7 नए कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 542, ठीक हुए 188

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 05 May 2020 10:32 AM (IST)Updated: Wed, 06 May 2020 10:17 PM (IST)

CoronaVirus Bihar News Update बिहार में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। आज 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले ...और पढ़ें

CoronaVirus Bihar Update: बिहार में मिले 7 नए कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 542, ठीक हुए 188
CoronaVirus Bihar Update: बिहार में मिले 7 नए कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 542, ठीक हुए 188

जागरण टीम, पटना। CoronaVirus Bihar News Update: बिहार में आज कोरोना वायरस के सात नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कोरोना के मरीजों की संख्या राज्य में 542 हो चुकी है, जिनमें से 188 मरीज ठीक हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है। आज बुधवार को मधुबनी, कैमूर, भागलपुर और शिवहर में एक-एक मरीज मिले हैं, जबकि पटना में दो मरीज सामने आए। वहीं मंगलवार देर रात पूर्णिया में एक मरीज मिला था, जिसकी रिपोर्ट भी आज ही जारी की गई थी। इसके साथ 32 जिलों में कुल मरीजों की संख्‍या 542 हो गई। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पटना से बुधवार को मिले दो संक्रमितों में एक राजाबाजार स्थित आइजीआइएमएस के सर्जरी वार्ड में काम करने वाली महिला है। यह महिला संस्थान में बने स्टाफ क्वार्टर में रहती है। आइजीआइएमएस के पांच स्टाफ अब तक इस महामारी के शिकार हुए हैं। राजाबाजार के अलावा दूसरा संक्रमित अगमकुआं के खेमनीचक से मिला है। इस व्यक्ति की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं। इसे दो तीन दिन से बुखार और सिर दर्द की शिकायत थी। विभाग इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि आज पटना के दो संक्रमितों के अलावा पूॢणया, कैमूर, शिवहर, भागलपुर और मधुबनी से भी एक-एक संक्रमित मिले हैं। सात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 542 हो चुकी है। उन्होंने कहा महत्वपूर्ण यह है कि कोरोना से ठीक होने के मामले लगातार बढ़े हैं। अकेले बुधवार को 28 लोग इस महामारी से मुक्त हुए हैं। 

मंगलवार को 13 कोरोना संक्रमित हुए ठीक

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज में कोरोना का इलाज करा रहे 31 और लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कुल 540 संक्रमितों में से अब तक 188 लोग ठीक हो चुके हैं।

मंगलवार को मिले आठ नए मरीज

मंगलवार को सिवान जिले के बसंतपुर में नया कोरोना मरीज मिला तो वहीं कटिहार में पांच और कैमूर और पूर्णिया जिले में एक-एक नया मरीज मिला है। कटिहार में  पाजिटिव मरीजों की संख्या अब दस हो गई है। पांच नये मामलों में तीन कोढा प्रखंड, एक कदवा व एक अन्य है । 

सिवान में मंगलवार को एक बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसकी उम्र साढ़े तीन साल की है। इस कोरोना पॉजिटिव मिले बच्चे के दादा भी कोरोना पॉजिटिव हैं, बच्चा दादा से ही संक्रमित हुआ होगा। सिवान के बसंतपुर में यह दूसरा मरीज है।

सिवान में दूसरी बार बन रही कोरोना की चेन

बता दें कि दो दिन पहले जो वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिले हैं वो टीबी के मरीज हैं और उनका इलाज पास के अस्तपाल में चल रहा था। सिवान के डीएम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव वृद्ध एक चिकित्सक को दिखाने गया था, उस चिकित्सक को होम भी क्वारंटीन किया गया है। हालांकि चिकित्सक में कोरोना का लक्षण नहीं मिले हैं।

सिवान जिले में ये कोरोना की दूसरी चेन बनी है। इससे पहले जिले में 30 मरीज कोरोना संक्रमित मिले थे जिसमें से 25 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और पांच मरीजों की पहली जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है।