Corona Virus खजपुरा में पॉजिटिव मिलने पर 3 किमी का दायरा प्रतिबंधित, खौफजदा दिख रहे चेहरे
राजधानी के खजपुरा इलाके से कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संक्रमित के घर से तीन किलोमीटर तक के इलाके को प्रतिबंधित कर दिया ह ...और पढ़ें

आशीष शुक्ल, पटना। राजाबाजार स्थित खाजपुरा की गलियों में रविवार को सन्नाटे के बीच उदासी और डर का माहौल छाया रहा। बीच-बीच में एंबलुेंस की सायरन की आवाज इस सन्नाटे को तोड़ती। थोड़ी आवाज मिलते ही घरों में कैद लोगों के चेहरे खिड़कियों से झांकने लगते।
इलाके का हाल बदल गया है। रोज थोड़ी चहल पहल रहती थी पर रविवार की दोपहर के दो बजे ही माजरा बदल गया है। खाजपुरा शिवमंदिर के आसपास तीन गलियों के मुहाने पर ही बैरिकेडिंग की गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड लगा है। पुलिस पहरेदारी कर रही है। बार-बार माइक से घोषणा की जा रही है कि लोग घरों में रही रहें। बेवजह आने-जाने की इजाजत किसी को नहीं है। सभी घरों के दरवाजे बंद हैं। कुछ लोग छत की रेलिंग से झांक रहे हैं।
सायरन की आवाज सुनते ही खिड़की से झांकने लगे लोग
मुहल्ले के दोनों छोर पर दो पुलिस पदाधिकारी और दस जवान मौजूद है और पुलिस की दो जिप्सी भी लगी है। बीच वाल गली के बाहर इसी बीच एम्बुलेंस के सायरन की आवाज गूंजती है। जिला प्रशासन की टीम एक संदिग्ध की पहचान के बाद उसे क्वारंटाइन के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। सायरन की आवाज सुनते ही लोग अपने घर की खिड़कियों से झांकने लगते हैं। पुलिस की मानें तो सुबह नौ बजे से कई बार एम्बुलेंस आ-जा चुकी है। जो भी संदिग्ध मिले रहे, उसे क्वारंटाइन किया जा रहा है।
किराना दुकानें बंद, सब्जी मंडी में सन्नाटा
पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शिवमंदिर के पास सजने वाले बाजार में भी सन्नाटा है। सुबह सब्जी की दुकान तो खुली थी, लेकिन लोग नजर नहीं आए। मुहल्ले में दो चार किराना दुकानें हैं मगर वह भी बंद थी। गलियों में कोई नहीं दिख रहा। अगर कोई निकल भी रहा तो पुलिस उससे पूछताछ के बाद ही इमरजेंसी होने पर आने-जाने की इजाजत दे रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।