विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यासीन मलिक की सजा पर पाकिस्‍तान और कांग्रेस का स्‍टैंड एक जैसा, सुशील मोदी ने जड़ा है ये आरोप

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 09:09 AM (IST)

Bihar Politics जम्‍मू-कश्‍मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक की सजा पर बिहार भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील ...और पढ़ें

बिहार से भाजपा के राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील मोदी। फाइल फोटो
बिहार से भाजपा के राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील मोदी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक के मसले पर बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री और राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा है कि यासीन को आतंकवाद और टेरर फंडिंग के मामले में उम्रकैद की सजा पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान और भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के साथ इस्लामिक देशों को पत्र लिखना आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का दुस्साहस है। इस मुद्दे पर कांग्रेस, राजद और अन्य दलों की दुर्भाग्यपूर्ण चुप्पी पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद का समर्थन करती है।

वोट बैंक की राजनीति के कारण पाकिस्‍तान के साथ खड़ी है कांग्रेस 

सुशील मोदी ने कहा है कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस फिर पाकिस्तान के साथ खड़ी दिखी। यासीन मलिक एक वायुसेना अधिकारी की हत्या सहित कई आतंकी हमलों में दोषी पाया गया था। राहुल गांधी और उनके दल के मणिशंकर अय्यर जैसे नेता कश्मीर मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के विरुद्ध बयान देते हैं।

देश के लिए स्वर्णकाल मोदी सरकार के आठ साल : राजीव रंजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल को देश का स्वर्णकाल बताते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा है कि मोदी सरकार ने उन सभी कामों को मुमकिन कर दिखाया है जो पिछली सरकार के लिए नामुमकिन थे। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों पर सरकार के बेहतरीन प्रदर्शन से जनता यह मान चुकी है कि यदि मोदी सरकार को कांग्रेस की तरह 70 वर्ष मिले होते तो आज देश की तस्वीर कुछ और ही होती। आठ वर्षों में सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ मोदी सरकार की प्राथमिकता गरीबी मिटाना और देश को समृद्धि बनाने की रही है।

सरकार ने अंत्योदय के मूलमंत्र को अपनाते हुए अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवाओं को अपना आधार बनाया। कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुस कर मारने जैसे वीरतापूर्ण कामों के साथ-साथ आयुष्मान योजना व पीएम जनऔषधि परियोजना के तहत सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने जैसे करुणा के काम भी किए गए। क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए आकांक्षी जिलों की अवधारणा को पेश किया गया, जिसमें हाशिए पर छोड़े गए क्षेत्रों के विकास के अवसर ढूंढे गए।