Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: पर्दे के पीछे से BJP-JDU को किसका सपोर्ट? कांग्रेस नेता ने किया क्लियर

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 12:11 PM (IST)

    कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में प्रेस वार्ता करके मतदाता अधिकार यात्रा को लोकतंत्र बचाने की पहल बताया। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा और जदयू के समर्थन का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को वोट से वंचित करने की साजिश हो रही है। उन्होंने नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाए और कहा कि जनता उनके शासन से तंग आ चुकी है जिसका असर चुनाव में दिखेगा।

    Hero Image
    अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता करके मतदाता अधिकार यात्रा को लोकतंत्र बचाने की पहल बताया। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' को लोकतंत्र बचाने की पहल बताया।

    उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को एसआईआर पर पर्दे के पीछे से भाजपा और जदयू का समर्थन प्राप्त है। उनकी सहमति से लोगों को वोट से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। भाजपा और जदयू को छोड़कर सभी दलों ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। उनके शासन से सभी तंग आ चुके हैं। लोग गुस्से में हैं, जिसका नतीजा चुनाव में दिखेगा। अखिलेश ने कहा कि 1950 में जब संविधान बन रहा था, तब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि यह संविधान तभी तक अच्छा है, जब तक चुनाव आयोग मूर्ख और चालाक नहीं है। अब आप समझ गए होंगे। राहुल गांधी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    राहुल-तेजस्वी को जेल भेजने संबंधी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता बताएगी कि कौन जेल जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ और आनंद माधव मौजूद थे।