विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC Paper Leak: बीपीएससी 67वीं की परीक्षा पेपर लीक होने से रद; पांच लाख से अधिक ने दिया था एग्जाम

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Sun, 08 May 2022 04:09 PM (IST)Updated: Sun, 08 May 2022 07:31 PM (IST)

BPSC Paper Leak बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र रविवार को वायरल हो गए थे। मामले ...और पढ़ें

BPSC Paper Leak: बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच टीम गठित की गई है। सांकेतिक तस्वीर।
BPSC Paper Leak: बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच टीम गठित की गई है। सांकेतिक तस्वीर।

नलिनी रंजन, पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की रविवार को दिन में आयोजित की गई 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा देर शाम रद कर दी गई। प्रश्न पत्र लीक होने की पुष्टि होने के बाद आयोग ने इसकी घोषणा की। सभी जिलों में पहली बार 1,083 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। 802 पदों के लिए पहली बार रिकार्ड छह लाख से अधिक आवेदन परीक्षा के लिए आए थे। कड़ी मेहनत और लंबे इंतजार के बाद परीक्षा में शामिल लाखों युवक-युवतियों को देर शाम निराश और हताश करने वाली खबर मिली।  

परीक्षा दोपहर 12 से दो बजे तक हुई, लेकिन सुबह 11 बजे से ही विभिन्न टेलीग्राम और वाट्सऐप ग्रुप इसका प्रश्न पत्र वायरल था। खबर मिलने के बाद आयोग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने देर शाम ही अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसके बाद आयोग के चेयरमैन आरके महाजन ने परीक्षा को रद करते हुए वायरल प्रश्न-पत्र के मामले की जांच साइबर सेल से कराए जाने की सिफारिश डीजीपी बिहार से कर दी। 

एडीजी के नेतृत्व में ईओयू की टीम करेगी जांच 

प्रश्न पत्र लीक की जांच के लिए डीजीपी एसके सिंघल ने जांच टीम का गठन कर दिया है। साइबर मामलों की विशेषज्ञ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) नैयर हसनैन खान के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस मुख्यालय में रविवार की रात प्रेस वार्ता आयोजित कर डीजीपी ने बताया कि बीपीएससी प्रश्न पत्र के सेट-सी का पेपर लीक हुआ है। देर शाम बीपीएससी की ओर से इससे जुड़ा पत्र मिला है। जांच टीम में साइबर एक्सपर्ट, फारेंसिंक एक्सपर्ट के साथ तेज-तर्रार पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है। पुलिस के दूसरे प्रभाग के भी विशेषज्ञों की मदद इसमें ली जाएगी और उन्हें जांच टीम में शामिल किया जाएगा।

आधा घंटा पहले खुलता है प्रश्न पत्र का बंडल

आयोग के अनुसार, बीपीएससी की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल की उपस्थिति में सील प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाता है। इसे परीक्षा केंद्रों पर वहां प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व खोलने की अनुमति होती है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एक घंटा पहले चेङ्क्षकग करते हुए प्रवेश दिया जाता है। आधा घंटा पहले परीक्षा कक्ष में आवंटित सीट पर अभ्यर्थी को बैठाया जाता है। किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता है। परीक्षार्थी एवं वीक्षक का परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना वर्जित है।

सीबीआइ जांच की मांग को लेकर होगा राज्यव्यापी आंदोलन 

छात्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि सुबह 11 बजे से ही विभिन्न टेलीग्राम व वाट््सएप ग्रुप पर बीपीएससी 67वीं का प्रश्न पत्र वायरल था। मामले को लेकर 11:49 में ही सभी वायरल प्रश्न पत्र को ई-मेल कर सूचना दे दी गई थी। दिलीप ने कहा कि मामले की सीबीआइ जांच कराई जाए, साथ ही इसमें दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।