एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बुलावे पर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, पटना के रेनबो मैदान में हुआ भव्य कार्यक्रम
अक्षरा सिंह ने पटना के रेनबो मैदान में छठ महापर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
-1794771732231_m.webp)
रामकृपाल यादव, सम्राट चौधरी और अक्षरा सिंह। फोटो X/samrat4bjb
HighLights
अक्षरा सिंह ने पटना में भव्य छठ कार्यक्रम आयोजित किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छठ व्रत से अक्षरा सिंह को मिली मानसिक शांति।
डिजिटल डेस्क, पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने पटना के कंकड़बाग (रेनबो मैदान) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें रविवार शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत की।
सीएम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों को छठ पूजा की मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान मंच पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और स्थानीय विधायक संजय गुप्ता भी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक संध्या में रितिका राज सिंह, सुगम सिंह और प्रिया मल्लिक जैसे कलाकारों ने अपने सुरीले छठ गीतों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया और दर्शकों का मन मोह लिया।
तीन साल से कर रही हैं व्रत
अक्षरा सिंह ने बताया कि वह लगातार तीसरे साल पटना में छठ का व्रत कर रही हैं। उन्होंने सपने में नहीं सोचा था कि वह छठ व्रतियों के लिए इतना भव्य कार्यक्रम कर पाएंगी। उन्होंने इसके उद्घाटन करने के लिए सीएम सम्राट चौधरी का शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने कहा,"मुख्यमंत्री ने ज
यह भी पढ़ें- यूरोपियन देश में बिहारी संस्कृति का बजा डंका, जीरो डिग्री तापमान भी नहीं रोक पाया छठ पूजा
यह भी पढ़ें- Chhath Puja Photos: बिहार में छठ महापर्व की धूम, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब
ब इस कार्यक्रम के बारे में तो उन्होंने इसके लिए समय निकालने का वचन दिया था। मैं इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री जी का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं।"
छठ से जीवन में हुआ बदलाव: अक्षरा
शाम के कार्यक्रम से पहले अक्षरा सिंह डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने दीघा के मिनार घाट पहुंची थीं। यहां उन्होंने गंगा नदी में खड़े होकर पूरे विधि विधान से छठ पूजा की। उनके साथ और भी श्रद्धालु मौजूद थे।
आईएएनएस (IANS) से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर्व ने उन्हें मानसिक शांति का ऐसा अहसास कराया है, जिसे वह भौतिक सुख-संपदा से कहीं अधिक महत्व देती हैं।
अक्षरा ने साझा किया कि छठ व्रत रखने से उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ा है, जिसमें उनका पेशेवर सफर, व्यक्तित्व और पारिवारिक रिश्ते शामिल हैं।
अक्षरा ने बताया कि जब से उन्होंने छठ पूजा शुरू की है, तब से उन्होंने अपने आस-पास के माहौल और निजी जीवन में एक सकारात्मक बदलाव महसूस किया है। उन्होंने आगे कहा कि पैसा तो आता-जाता रहता है, लेकिन इन बदलावों के साथ जो मन की शांति मिलती है, वह कहीं अधिक मायने रखती है।
उन्होंने कहा, "जब से मैंने छठ शुरू किया है, मेरी जिंदगी बदल गई है। मैं पैसे पर विश्वास नहीं करती। यह आता है और चला जाता है। हम कड़ी मेहनत करते हैं, किसी न किसी तरह कमा ही लेंगे, लेकिन जीवन में जो बदलाव आए हैं, चाहे वह काम से जुड़े हों या आपके व्यक्तित्व से, मुझे लगता है कि ये बदलाव आपको मानसिक शांति देते हैं। और दिन के अंत में, आपकी मानसिक शांति ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।"
अभिनेत्री ने आगे बताया कि वह अपने जीवन के इस नए दौर का आनंद ले रही हैं और महसूस करती हैं कि इस महापर्व ने उनकी दुनिया, परिवार और घर में एक सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
"इसलिए, मुझे लगता है कि मैं बस अपनी जिंदगी का आनंद ले रही हूं। और जब से मैंने छठ शुरू किया है, मुझे लगता है कि मेरी दुनिया, मेरा परिवार, मेरा घर, सब कुछ बदल रहा है। एक बहुत ही अच्छा बदलाव।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।