विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूरोपियन देश में बिहारी संस्कृति का बजा डंका, जीरो डिग्री तापमान भी नहीं रोक पाया छठ पूजा

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:13 AM (GMT+05:30)

नार्वे के ट्रॉन्डहाईम में बिहारी समुदाय ने शून्य डिग्री तापमान में भी पूरे विधि-विधान से छठ पूजा मनाई। यह पर्व ...और पढ़ें

नार्वे में छठ मनाते दंपती। फोटो स्वजन

नार्वे में छठ मनाते दंपती। फोटो स्वजन

HighLights

  1. नार्वे के ट्रॉन्डहाईम में बिहारी समुदाय ने मनाई छठ पूजा।

  2. शून्य डिग्री तापमान में भी व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्घ्य।

  3. विदेशों में भी बिहारी संस्कृति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम।

जागरण संवाददाता, मोतिहारी। यूरोप के नार्वे के ट्रॉन्डहाईम में रविवार की शाम बिहारी संस्कृति की झलक साफ नजर आई। यहां रह रहे बिहार के लोगों ने सूर्योपासना के पर्व छठ पूजा को मनाया।

व्रत नियमों का पालन करते हुए व्रतियों ने अपने-अपने घरों में पूरे विधि-विधान से पूजा की। संध्याकाल में अर्घ्य अर्पित किया।

नार्वे में बतौर अभियंता काम कर रहे भभुआ निवासी अरविंद तिवारी व रागिनी त्रिपाठी सहित कई लोग छठ व्रत कर रहे हैं।

ट्रॉन्डहाईम इंडियन कम्युनिटी की प्रेसिडेंट रागिनी बताती हैं, "हमारी परंपरा और संस्कार ही हमारी पहचान है। हम अपनी परंपरा नहीं भूलते उसे आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी परंपरा में छठी मइया की पूजा है तो फिर दुनिया के किसी भी कोने में रहें, कोई प्रभाव नहीं हमें छठ पूजा करनी है। जीरो डिग्री तापमान में हम अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।"

पर्व मनाने में लगे अल्ट्रासाउंड विज्ञानी मोतिहारी के श्रीकृष्णनगर निवासी डॉ. अभिषेक रंजन बताते हैं कि  बिहारियों की पहचान सिर्फ उनकी मिट्टी से नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, संस्कार और आस्था से भी है। छठ उनके लिए सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मा का हिस्सा है। नार्वे में छठ का व्रत सभी लोग श्रद्धा व विश्वास के साथ करते हैं।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja Photos: बिहार में छठ महापर्व की धूम, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।