बाढ़ में अनंत सिंह और विवेका पहलवान के समर्थक भिड़े, AK-47 का दो खोखा बरामद Patna News
बाढ़ के लदमा गांव में अनंत सिंह और विवेका पहलवान के समर्थकों के बीच मंगलवार की देर रात दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए।
पटना, जेएनएन। बाढ़ के लदमा गांव में अनंत सिंह और विवेका पहलवान के समर्थकों के बीच मंगलवार की देर रात दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों की ओर से बाढ़ थाने में आवेदन दिया गया है। लदमा निवासी सच्चिदानंद सिंह ने थाने में एक आवेदन दिया है। सच्चिदानंद सिंह के अनुसार वे मोकामा विधायक अनंत सिंह की खेतीबारी का काम देखते हैं।
उन्होंने विवेका पहलवान तथा अन्य के खिलाफ फायरिंग का आरोप लगाया है। अनंत सिंह की खेतीबारी देखने के कारण विवेका पहलवान के लोगों द्वारा टारगेट करके मुझपर गोली चलाई गई है। सच्चिदानंद सिंह खुद थाने में एके 47 का दो खोखा लेकर पहुंचे थे। वहीं दूसरा आवेदन विवेका पहलवान के समर्थकों द्वारा दिया गया है। विवेका पहलवान की ओर से उनके भतीजे कर्मवीर पहलवान ने आवेदन दिया है।
इसमें भूषण सिंह और छोटन सिंह पर फायरिंग का आरोप लगाया गया है। बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने बाढ़ थानाध्यक्ष को दोनों तरफ से दिए गए आवेदनों की सत्यता की जाच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। थाना स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार अनंत सिंह के समर्थक व खेतीबारी का काम देखने वाले सच्चिदानंद सिंह खेत की जुताई करने गांव के निकटवर्ती टाल पहुंचे थे।
जुताई की सूचना पर विवेका पहलवान भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस दहशत कायम करने के लिए फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनंत सिंह समर्थकों में भूषण सिंह, छोटन सिंह समेत अन्य ने भी फायरिंग करनी शुरू कर दी। अचानक गांव के बधार में हो रही फायरिंग की आवाज पर लोगों के बीच भगदड़ मच गई। दोनों ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।