गुजरात बनाम बिहार का हवाला देकर तेजस्वी बोले, मोदी को अभी और टेसू बहाने होंगे
राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर बिहार बंद के दौरान गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं शिक्षकों और बुजुर्गों को पीटा। तेजस्वी ने मीडिया पर भी भाजपा की विफलता को अनदेखा करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष के मामूली मुद्दों को भी मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है।

राज्य ब्यूरो, पटना। एक दिन पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अभद्र शब्दों का उपयोग करते हुए भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को बिहार बंद के लिए लताड़ लगाई थी, शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने उसकी पुनरावृत्ति की।हालांकि, तेजस्वी ने गुरुवार को ही बंद की आलोचना कटु शब्दों में की थी। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा के साथ मीडिया को भी लपेटे में लिया।
एक्स पर लिखा कि गुजरात के रहने वाले मोदी ने वोट की खेती के लिए बिहार बंद में आम बिहारियों को परेशान करने का मस्ती भरा निर्णय ले लिया। शायद अभी उन्हें बढ़िया स्क्रिप्ट के साथ और अधिक टेसू बहाने होंगे।
वाह मोदी जी वाह! काश! रैली की तरह बिहार बंद के लिए भी भाड़े पर लोग बुला लेते। जैसे रैली में पुलिस और तेजस्वी ने लिखा कि प्रशासन पर दबाव देते हैं, ऐसे ही बंद के लिए पुलिस को ही बोल देते। वही ट्रैफिक रुकवा देती। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने गुरुवार को बिहार में दुनिया भर की ...की। भाजपाई ...ने सरेआम महिलाओं को पीटा, शिक्षिकाओं को पीटा, गर्भवती महिलाओं को रोका, बुजुर्गों को धक्का दिया, छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया, बच्चों को स्कूल जाने से रोका, एंबुलेंस को रोका, बलिदानियों के स्वजनों को पीटा, लेकिन फिर भी ये नकारे लोग पंचायत तो छोड़िए, एक वार्ड तक बंद नहीं करा पाए! धिक्कार है! भाजपा की ... पर ...मीडिया को सांप सूंघ गया।
बेचारों ने इस पर कोई डिबेट नहीं की। विपक्ष के बंद में कोई छींक भी देता तो इनके स्टूडियो में जातिवादी तूफान आ जाता, इनकी पत्रकारिता पर मोर नाचता, लेकिन बेचारे भाजपा की विफलता से सदमे में है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।