Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीआइएसएफ ने विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल में 64 पदक जीतकर रचा इतिहास, बिहार बेटी को दो स्वर्ण पदक

    By Jagran NewsEdited By: Radha Krishna
    Updated: Mon, 14 Jul 2025 05:31 PM (IST)

    सीआइएसएफ की टीम ने छह खेल स्पर्धाओं में भाग लिया और असाधारण प्रदर्शन के साथ 64 पदक अपने नाम किए। इनमें बिहार की विजया कुमारी (पूर्वी चंपारण) का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।सीआइएसएफ के इस शानदार प्रदर्शन ने भारत को कुल 560 पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में तीसरा स्थान दिलाया।

    Hero Image
    सीआइएसएफ ने विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल में 64 पदक जीतकर रचा इतिहास

    संवाददाता, पटना। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

    इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में 70 से अधिक देशों के 10,000 से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया, जिसमें सीआइएसएफ की टीम ने अपनी मेहनत और जज्बे से भारत को गौरवान्वित किया।

    सीआइएसएफ की टीम ने छह खेल स्पर्धाओं में भाग लिया और असाधारण प्रदर्शन के साथ 64 पदक अपने नाम किए। इनमें बिहार की विजया कुमारी (पूर्वी चंपारण) का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

    उन्होंने 100 मीटर दौड़, 4x100 मीटर रिले, और 4x400 मीटर मिश्रित रिले में स्वर्ण पदक, 200 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक, तथा 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। 30 जून से 6 जुलाई तक यह आयोजन किया गया था। सीआइएसएफ के इस शानदार प्रदर्शन ने भारत को कुल 560 पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में तीसरा स्थान दिलाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner