Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chirag Paswan: 'अगर मैं चुनाव लड़ता हूं तो...', नीतीश कुमार का नाम लेकर चिराग का बड़ा बयान

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 07:49 PM (IST)

    लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार के अनुभव को राज्य के लिए फायदेमंद बताया और कहा कि वे मुख्यमंत्री का सम्मान करते हैं। चिराग ने बताया कि नीतीश कुमार ने उनसे चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था। उन्होंने राज्य के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।

    Hero Image
    अगर लड़े तो नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: चिराग

    राज्य ब्यूरो, पटना। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा है विधानसभा का चुनाव (Bihar Election 2025) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा, क्योंकि उनके दृष्टिकोण और अनुभव से राज्य का काफी लाभ हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत में चिराग ने कहा कि वे मुख्यमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं। मेरे प्रति उनका व्यवहार पिता की तरह रहता है।

    चिराग ने स्वीकार किया कि सिवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में नीतीश ने उनसे विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था। मुझे अच्छा लगा। उनके पूछने में पिता की चिंता झलक रही थी।

    पासवान ने आगे कहा कि अगर मैं विधानसभा चुनाव लड़ता हूं तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ूंगा। हम दोनों का उद्देश्य बिहार को आगे ले जाना है। हां, मैं किसी सामान्य विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहता हूं, लेकिन इसके बारे में पार्टी को विचार करना है। पार्टी तय करेगी कि मेरा विधानसभा चुनाव लड़ना सही होगा या नहीं। जहां तक मेरा प्रश्न है, मैं समझता हूं कि बिहार में रहकर राज्य के विकास के लिए जितना अधिक प्रभावी ढंग से काम किया जा सकता है, वह दिल्ली में रहने से संभव नहीं है।

    चिराग ने स्पष्ट किया कि राज्य विधानसनभा का चुनाव लड़ने का कहीं से यह मतलब नहीं है कि हम उपमुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। राज्य का विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह कोई भी जिम्मेवारी लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं।

    रामविलास पासवान की जन्म तिथि पर पटना और हाजीपुर में समारोह

    दूसरी ओर, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान जन्म तिथि पर शनिवार को राज्य भर में समारोह का आयोजन हो रहा है। लोजपा (रा) के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि न समारोह ऐतिहासिक होगा। आजाद भारत में वंचित तबके को स्वर देने वाले रामविलास पासवान सबसे बड़े नेता हुए।

    उन्होंने बताया कि स्व. रामविलास की जन्म तिथि पर पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में दिन के 11 बजे हाजीपुर स्थित रामविलास स्मृति पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।

    शाम छह बजे पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बिहार अस्मिता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार प्रदेश प्रभारी अरुण भारती सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।