Patna: चिराग बोले- बिहार में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, LJPR नेता ने संकल्प यात्रा को किया रवाना
लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को श्रीकृष्णापुरी प्रदेश पार्टी कार्यालय से संकल्प यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर पासवान ने कहा कि 25 नवंबर तक यह यात्रा चलेगी। 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में संकल्प रैली होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकता है क्योंकि महागठबंधन सरकार के अंदर विरोधाभास और वर्चस्व की लड़ाई है।

राज्य ब्यूरो, पटना: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को श्रीकृष्णापुरी में प्रदेश पार्टी कार्यालय से संकल्प यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर पासवान ने कहा कि 25 नवंबर तक यह यात्रा चलेगी। 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में संकल्प रैली होगी।
उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकता है, क्योंकि महागठबंधन सरकार के अंदर विरोधाभास और वर्चस्व की लड़ाई है।
चिराग ने कहा कि हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। हर बूथ तक पार्टी का कैडर पहुंचे, इसकी कोशिश है, जहां स्थिति कमजोर है उसे भी मजबूत किया जाएगा।
संकल्प यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी भी रहेंगे। हर जिले में एक दिन की यह यात्रा होगी। मुजफ्फरपुर से इसकी शुरुआत की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बिहार सरकार अपनी योजना से बने गरीबों के घरों पर लगाएगी ठप्पा, ग्रामीण विकास विभाग ने दिए निर्देश
लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष समेत नेताओं का शिवहर दौरा आज
शिवहर, संवाद सहयोगी: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के नेतृत्व में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रमुख नेता बुधवार को शिवहर पहुंच रहे है।
शहर स्थित महादेव विवाह भवन में पार्टी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी हुलास पाण्डेय, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश सीमांत पासवान उर्फ प्रिंस पासवान, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शोभा सिंह,
अनुसूचित जाति-जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी, किसान प्रकोष्ठ के सुरेन्द्र ठाकुर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा. अजय कुमार, लेबर सेल के रामप्रवेश राय, आईटी सेल के अमित कुमार रानू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नौशाद आलम, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार आदि प्रमुख नेता भाग लेंगे। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने दी है।
वहीं, बताया है कि यह पहला मौका है, जब प्रदेशस्तरीय नेताओं की इतनी बड़ी टीम शिवहर पहुंच रही है। उन्होंने पार्टी के सभी सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, प्रभारी, प्रधान महासचिव, मीडिया प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ताओं को बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया है। जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।