विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chirag Paswan: चिराग पासवान को बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा LJPR का साथ, कहा- मेरे साथ धोखा हुआ

Published: Thu, 28 Mar 2024 04:27 PM (IST)

Bihar Politics लोकसभा चुनाव 2024 के बीच चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के दिग्गज नेता अरुण ...और पढ़ें

चिराग पासवान को बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा LJPR का साथ, कहा- मेरे साथ धोखा हुआ
चिराग पासवान को बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा LJPR का साथ, कहा- मेरे साथ धोखा हुआ

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा हाई है। नेताओं के इधर से उधर होने का सिलसिला भी जारी है। आए दिन तमाम राजनीतिक दलों के नेता टिकट के लिए दल-बदल की राजनीति कर रहे हैं। इस बीच चिराग पासवान को भी बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद को पार्टी से अलग कर लिया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि जहानाबाद सीट (LJPR को) नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया।

'मेरे साथ धोखा हुआ...'

उन्होंने कहा कि जहानाबाद से चुनाव लड़ने का फैसला समर्थकों से बातचीत के बाद लेंगे। उन्होंने इशारों ही इशारों में ये भी कह दिया कि उनके साथ धोखा हुआ है। अरुण कुमार ने कहा कि पूरे बिहार की जनता देख-समझ रही है कि हमारे साथ क्या हुआ है।

अरुण कुमार ने कहा कि उनके (चिराग पासवान) कहने पर हमने अपनी पार्टी का विलय तक कर लिया। आखिर हम लोग माला जपने वाले हिमालय के साधु नहीं हैं। हम तो जन सुविधाओं के लिए और जनता को ताकत के लिए 40 वर्षों से राजनीति कर रहे हैं, इसलिए मैंने अपने आपको उनसे अलग कर लिया है।

चिराग पासवान की पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी?

  • वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई।

अरुण कुमार का राजनीतिक करियर

  • 1999 में जदयू और 2014 में रालोसपा टिकट पर जहानाबाद लोकसभा से चुनाव में उनकी जीत हुई थी। 2019 में वे इसी सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। उन्हें 34 हजार वोट मिला था।

ये भी पढ़ें- BJP के साथ होगा 'खेला'! Lalu Yadav की 'लालटेन' थाम सकता है ये दिग्गज नेता, क्लियर कर दी सारी बात

ये भी पढ़ें- नीतीश-चिराग में हो गई सुलह? पासवान ने जीजा को टिकट देने के सवाल पर भी तोड़ी चुप्पी, बोले- काबिलियत जरूरी है...