Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों को दिखायी हरी झंडी

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 01:14 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाई जिससे उनका सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया। यह कदम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा और यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखायी

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक अणे मार्ग से महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का भी आरंभ किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंक बसों से महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा। उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है। पिंक बसों को रवाना किए जाने के पूर्व मुख्यमंत्री ने बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि व राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी सहित कई अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner