विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुद की गोद सूनी, पर दूसरों के बच्चों की लंबी उम्र के लिए 18 साल से रख रहीं कठिन छठ व्रत

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:34 PM (IST)

पटना में मंगला मुखी समाज की महिलाएं पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठ महापर्व मना रही हैं। यह व्रत ...और पढ़ें

खुद की गोद सूनी, पर दूसरों के बच्चों की लंबी उम्र के लिए 18 साल से रख रहीं कठिन छठ व्रत

खुद की गोद सूनी, पर दूसरों के बच्चों की लंबी उम्र के लिए 18 साल से रख रहीं कठिन छठ व्रत

जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व (Chhath Puja 2026) आस्था, समानता और सामूहिकता का पर्व है। इसमें हर कोई अपनी श्रद्धा के अनुसार सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करता है। इसी आस्था के साथ मंगला मुखी समाज की महिलाएं भी पूरी निष्ठा से छठ महापर्व मना रही हैं। उनके लिए यह व्रत पूरे समाज की खुशहाली और एकजुटता की प्रार्थना है।

मंगला मुखी समाज की सुमन कुमारी पिछले 18 वर्षों से कार्तिक और चैती दोनों छठ कर रही हैं। वह बताती हैं कि पहले उनके माता-पिता छठ का व्रत करते थे। उनके बाद उन्होंने इस परंपरा को संभाला और आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभा रही हैं।

उनके लिए छठी मैया की आराधना पूरे समाज के कल्याण से जुड़ी है। वह कहती हैं कि उनकी कामना रहती है कि छठी मैया सभी का अच्छा करें। समाज में कोई भेदभाव न हो और सभी लोग एक साथ मिलकर रहें।

वहीं, मनीषा कुमारी पिछले पांच वर्षों से छठ व्रत कर रही हैं। वह बताती हैं कि इस पर्व में परिवार के साथ दोस्त, रिश्तेदार और समाज के अन्य लोगों का भी सहयोग मिलता है। छठ की तैयारी और गीतों का सिलसिला दीपावली के बाद से ही शुरू हो जाता है।

महिलाएं मिलकर छठ गीत गाती हैं और पर्व की तैयारियों में जुट जाती हैं। उनकी कामना है कि छठी मैया सभी की संतानों का भला करें। हर बच्चा सही राह पर चले और सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे।

पायल कुमारी भी पिछले पांच वर्षों से छठ व्रत कर रही हैं। वह पूरे समुदाय के साथ मिलकर यह पर्व मनाती हैं। छठ के दौरान ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ सामूहिक रूप से पूजा की जाती है। उनके अनुसार, इस व्रत के पीछे समाज के कल्याण की भावना प्रमुख है। वह चाहती हैं कि समाज बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक बने।

यह भी पढ़ें- सात समंदर पार छठ ने मिटाई सरहद की दूरी: US में पाक-बांग्लादेशी देते हैं अर्घ्य, जर्मनी में गर्म टब में पूजा

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ धनबाद में चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, आज खरना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।