विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, पटना में कोहरे के बीच सूर्यदेव के दर्शन

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:53 AM (IST)

पटना के गंगा घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। कोहरे ...और पढ़ें

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, पटना में कोहरे के बीच सूर्यदेव के दर्शन

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, पटना में कोहरे के बीच सूर्यदेव के दर्शन

HighLights

  1. उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व संपन्न हुआ।

  2. पटना के गंगा घाटों पर दिखा आस्था का अद्भुत नजारा।

  3. कोहरे के कारण सूर्यदेव के दर्शन में हुई देरी।

जागरण संवाददाता, पटना। लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया।

पटना के गंगा घाटों पर अहले सुबह से ही आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हाथों में सूप, दउरा और पूजन सामग्री लिए व्रती भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा में घंटों तक ठंडे जल में खड़े रहे।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 8.41.20 AM

फोटो क्रेडिट- सरोज कुमार।

सुबह कोहरे का प्रभाव रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन में देरी हुई। करीब सात बजे बादलों और कोहरे के बीच भगवान सूर्य ने दर्शन दिए तो घाटों पर श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बन गया।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 8.41.20 AM (1)

सूर्य की पहली किरण के साथ ही व्रतियों ने दूध और गंगाजल से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 8.41.22 AM

'केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव...' और 'उग हो सुरुज देव...' जैसे लोकगीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। व्रतियों के साथ परिवार के सदस्य भी हाथ जोड़कर सूर्यदेव की आराधना करते नजर आए।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 8.41.22 AM (1)

घाटों पर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कोई सूप में ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद सजाए खड़ा था तो कोई परिवार के साथ अर्घ्य की तैयारी में जुटा था।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 8.41.23 AM

व्रतियों की सेवा में स्वयंसेवक और श्रद्धालु भी सक्रिय रहे। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण कर व्रत पूरा किया।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 8.41.28 AM

नहाय-खाय से शुरू हुई आस्था, पवित्रता और लोक परंपरा की यह कठिन साधना उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरी हुई।

यह भी पढ़ें- अस्पताल में ससुर, फिर भी बहू ने रखा 36 घंटे का निर्जला व्रत; भुवनेश्वर में किन्नरों ने भी दिया छठी मैया को अर्घ्य

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: पैतृक गांव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, मुंगेर के लखनपुर में उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।