विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: पैतृक गांव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, मुंगेर के लखनपुर में उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:26 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 07:53 AM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर अपने पैतृक गांव तारापुर के लखनपुर में उदीयमान सूर्य को ...और पढ़ें

पत्नी ममता चौधरी के साथ अर्घय देते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। सौजन्य: स्वजन

पत्नी ममता चौधरी के साथ अर्घय देते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। सौजन्य: स्वजन

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लखनपुर में छठ महापर्व मनाया।

  2. उन्होंने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर कामना की।

  3. पारिवारिक परंपरा निभाते हुए पैतृक गांव में छठ मनाया।

संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) सोमवार की सुबह अपने पैतृक गांव तारापुर के लखनपुर पहुंचे।

यहां उन्होंने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने पारिवारिक परंपरा और धार्मिक आस्था के बीच छठ महापर्व मनाया।

उनके गांव पहुंचने से लखनपुर सहित आसपास के इलाके में उत्साह का माहौल रहा। मुख्यमंत्री का अपने पैतृक गांव में छठ मनाना अपनी मिट्टी और जड़ों से जुड़ाव का भी संदेश देता है।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 7.20.11 AM

राजनीतिक और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच उन्होंने लोक आस्था के इस महापर्व के लिए गांव पहुंचकर पारिवारिक परंपरा को प्राथमिकता दी। सुबह अर्घ्य के दौरान गांव में विशेष चहल-पहल रही।

दरअसल, मुख्यमंत्री की छोटी बहन और भाभी छठ व्रत कर रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री परिवार के साथ छठ का महापर्व मनाने पहुंचे हैं।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 7.20.11 AM

लखनपुर स्थित पैतृक आवास से करीब 500 मीटर दूर उत्तर टोला लखनपुर छठ घाट पर स्वजन के साथ अर्घ्य दिए।

10 बजे रवाना होंगे पटना

स्वजन से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अर्घ्य अर्पित करने और प्रसाद ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के छठ घाट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, नाव पर सवार युवक ने श्रद्धालुओं पर तानी पिस्टल; भीड़ ने सिखाया सबक

यह भी पढ़ें- छठ पर महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी रखते हैं 36 घंटे का निर्जला व्रत; 4 दिनों तक कड़े नियमों का करते हैं पालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।