Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhath Puja 2022: छठी मइया की भक्ति में डूबे तेज प्रताप, छोटू छलिया की गीत पर मुस्कुाराते दिखे लालू के लाल

    By Jagran NewsEdited By: Rahul Kumar
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 09:52 AM (IST)

    Chhath Puja 2022 लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। रविवार को छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। राबड़ी आवास पर इस बार छठ नहीं हो रहा है। लेकिन अपने पैतृक गांव में तेज प्रताप यादव छठी मइया की भक्ति में डूबे दिखे।

    Hero Image
    छठ पर्व के दौरान अपने गांव फुलवरिया में बांसुरी बजाते मंत्री तेज प्रताप।

    पटना, आनलाइन डेस्क। लोक आस्था के महापर्व छठ के रंग से पूरा बिहार रंगा हुआ है। खरना के बाद रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को छठ व्रती अर्घ्य देंगे। इसको लेकर घाटों पर पूरी तैयारी की गई है। इस बार लालू फैमिली में छठ नहीं हो रहा है। राबड़ी आवास पर पर्व की धूम नहीं देख जा रही है। लेकिन राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे पूरी तरह छठी मइया के आस्था में डूबे नजर आ रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी गायक छोटू छलिया की गीत पर मुस्कुराते तेज प्रताप यादव।

    यही भी पढ़ें- Chhath Arghya Timing 2022: भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज, जानें बिहार के 38 जिलों में सूर्यस्त का सही समय

    भोजपुरी गायक की गीत पर मुस्कुराते दिख तेज प्रताप

    राजद सुप्रीमो लालू यादव के यहां इस बार छठ नहीं हो रहा है। लेकिन लालू फैमिली छठ मइया की भक्ति में डूबा हुआ है। राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव अपने पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया में छठ मइया की आराधना करते दिखे। तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो खरना का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसके साथ ही भोजपुरी गायक छोटू छलिया की गीतों पर मुस्कुराते दिख रहे हैं। यह वीडियो उनके पैतृक गांव फुलवरिया का बताया जा रहा है।

    बांसुरी बजाते दिखे लालू के लाल

    जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप यादव खरना के दिन अपने पैतृक गांव फुलवरिया में थे। इस दौरान उन्होंने छठ घाटों का निरीक्षण किया। खरना का प्रसाद ग्रहण किया। छठ को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लालू यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप बांसुरी बजाते भी दिखे। 

    वृंदावन से लौटने के बाद गांव पहुंचे तेज प्रताप

    बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अक्सर अपनी भक्ति को लेकर चर्चा रहते हैं। वो अक्सर पूजा पाठ करते नजर आते हैं। भगवान कृष्ण में उनकी आस्था किसी से छिपी नहीं हैं। बताया जाता है कि गोवर्धन पूजा के दौरान वो वृंदावन गए थे। वहां पूजा पाठ करते उनकी तस्वीर भी सामने आई थी।

    यह भी पढ़ें- 

    Chhath Puja 2022: छठमय हुआ पूरा बिहार, तस्वीरों में देखें लोक आस्था के पर्व की रौनक