Chhath Puja 2022: पटना के गंगा घाटों पर छठ का अर्घ्य देना इस बार भी मुश्किल, सामने आ रही है बड़ी दिक्कत
Chhath Puja 2022 बिहार की छठ पूजा अब पूरी दुनिया में ख्यात हो रही है। पटना के गंगा घाटों पर छठ के अर्घ्य का नजारा देखते ही बनता है। कोरोना महामारी के कारण दो साल यह रौनक फीकी रही।

जागरण संवाददाता, पटना। Chhath Puja 2022 in Patna: बिहार अब छठ पूजा के रंग में रंगने लगा है। बिहार की छठ पूजा अब पूरी दुनिया में फैलनी लगी है। गंगा और अन्य नदियों तथा सरोवरों के किनारे छठ पूजा का नजारा ही अलग होता है, लेकिन पटना के गंगा घाटों पर इस बार छठ में दिक्कत आ सकती है। दरअसल, गंगा में अभी बाढ़ के हालात हैं।
एलसीटी घाट से कलेक्ट्रेट घाट तक खतरनाक स्थिति
पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और जल स्तर जल्दी कम होने के आसार नहीं हैं। जलस्तर घटने के बाद कीचड़ के हालात रहेंगे। एलसीटी घाट से लेकर कलेक्ट्रेट घाट के बीच छठ महापर्व लायक स्थिति बनने की संभावनाएं नहीं है। दीघा और कुर्जी घाट पर जलस्तर में कमी के बाद संभावनाएं बन सकती है।
महेंद्रू घाट में पीपा पुल बनाने का विकल्प
महेंद्रू घाट टापू निकलने की स्थिति में पीपापुल बनाने की योजना बनाकर रखा गया है। वर्तमान स्थिति के अनुसार महेंद्रू घाट पर छठ महापर्व होने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही है। जिला प्रशासन की टीम अब तक रिपोर्ट नहीं दे पाई है। ऐसी स्थिति में नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर ने कार्यपालक पदाधिकारियों को वेट एंड वाच का निर्देश दिया है।
इन घाटों पर छठ का अर्घ्य मुश्किल
इस बीच संभावना वाले घाटों तक पहुंच पथ का निर्माण सहित सभी तरह की तैयारी करते रहने का निर्देश दिया है। एलसीटी घाट पर पिछले वर्ष भी छठ महापर्व नहीं हो पाया था। इस बार भी स्थिति नहीं बनते दिख रही है। राजापुरपुल, पहलवानघाट, बांसघाट और कलेक्ट्रेट घाट पर अब छठ महापर्व की संभावनाएं नहीं नजर आ रही है।
कुर्जी और बालू पर घाट में निकल सकती जगह
अनुमान लगाया जा रहा है कि कुर्जी घाट और बालूपर घाट के बीच पिछले वर्ष की तरह बालू का टापू निकल गया था। इस बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद छठ महापर्व होने की संभावनाएं जताई जा रही है। दीघा में घाट 83 से 93 के बीच जल स्तर में कमी के बाद छठ महापर्व की तैयारी की संभावनाएं नजर आ रही है। इस घाट पर जिला प्रशासन और नगर निगम की निगाहें है। जल स्तर में कमी आने के बाद सीढ़ी वाले घाटों पर छठ महापर्व की तैयारी में कोई बाधा उत्पन्न होने की संभावनाएं नहीं है।
तालाबों से पानी निकालने का कार्य शुरू
मानिकचंद तालाब, बीएमपी तालाब सहित कई तालाबों में काफी ज्यादा पानी है। पटना नगर निगम तालाबों का पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया है। मानिक चंद तालाब में फ्रेस पानी भरने की भी तैयारी है। इस तालाब का पानी गंदा हो गया है। नूतन राजधानी अंचल तालाबों की सफाई के साथ-साथ सुरक्षित ढंग से छठ महापर्व की तैयारी में जुट गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।