Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले पांच सालों में बिहार को क्‍या होगा फायदा? फ्लोर टेस्‍ट से पहले इस नेता ने बता दिया सब कुछ, कहा- पीएम मोदी का सपना...

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 11:27 AM (IST)

    बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री और राज्‍यसभा सांसद ने कहा है कि केंद्र सरकार मुफ्त राशन बांटने पर अगले आठ वर्ष में 11 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी का सपना 2025 तक भारत को एक विकसित राष्‍ट्र बनाना है और इस दिशा में लगातार काम हो रहा है। पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हुए हैं

    Hero Image
    पीएम मोदी और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, पटना। सामाजिक न्याय के योद्धा कर्पूरी ठाकुर और राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के लिए सोमवार को राज्यसभा में सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि नीति आयोग के अनुसार पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हुए हैं। उनमें बिहार के तीन करोड़ 77 लाख लोग रहे। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले पांच वर्षों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन

    गरीबी से मुक्त हुए लोग मध्यम वर्ग में आ चुके हैं। आम आदमी की औसत आय में 50 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। करोड़पतियों की संख्या बढ़ी है। अगले पांच वर्षों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जाना है। उस पर 11 लाख करोड़ रुपये का व्यय होगा। 

    उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत आज पांचवें स्थान पर है। 2014 में यह दसवें स्थान पर था, तब नरेन्द्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। तब से वर्ष 2023 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी औसतन 85 प्रतिशत बढ़ा।

    इसी कारण यूके, फ्रांस, ब्राजील, कनाडा, इटली और रूस को पीछे छोड़कर भारत पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना। जर्मनी और जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

    पीएम मोदी का सपना, भारत को विकसित राष्‍ट्र है बनाना

    प्रधानमंत्री का संकल्प 2025 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का है। अमेरिका, चीन और जापान के बाद आज भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार भी है। एक वर्ष पहले तक हांगकांग हमसे आगे था। हम उसे पीछे छोड़ आगे निकल चुके हैं। आने वाले वर्षों में दुनिया की विकास दर औसतन 38 रहेगी प्रतिशत रहेगी, जबकि भारत की 73 प्रतिशत। यह विश्व बैंक का आकलन है।

    यह भी पढ़ें: बिहार में NDA की सरकार बनते ही UP के इस सांसद ने CM नीतीश से कर दी यह मांग, कहा- अब यहां भी बननी चाहिए...

    यह भी पढ़ें: Bihar Crime: मारपीट कर गर्भपात करा दिया... महिला दारोगा ने इंस्पेक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप