विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में 'कैशलेस' घूसखोरी में पकड़ा गया दारोगा

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 08 Feb 2017 07:49 AM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM (IST)

दारोगा जी थाने में कैशलेस घूस ले रहे थे। घूस में खुद के लिए सोने की चेन और थानेदार के ...और पढ़ें

बिहार में 'कैशलेस' घूसखोरी में पकड़ा गया दारोगा
बिहार में 'कैशलेस' घूसखोरी में पकड़ा गया दारोगा

पटना [जेएनएन]। दारोगाजी घूस में सोने का गहना ले रहे थे। खुद के लिए सोने की चेन और थानेदार के लिए अंगूठी। निगरानी विभाग ने पकड़ लिया। बिहार में रिश्वत में गहना लेते पकड़े जाने का यह पहला मामला है। निगरानी की टीम ने अरवल जिले के कुर्था थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक मो. सलाउद्दीन को घुसखोरी में 40 हजार रुपये के गहने लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अरवल के कुर्था थानाक्षेत्र के न्यू मुबारकपुर गांव के रहने वाले परिवादी मनोज कुमार ने निगरानी ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साले हृदय कुमार के खिलाफ उसकी पत्नी ने कुर्था थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले की जांच कर हृदय कुमार की पत्नी की शिकायत को झूठा साबित करने के लिए दरोगा सलाउद्दीन ने मनोज कुमार से घूस के रूप में 40 हजार के गहने की मांग की थी। निगरानी की टीम ने दरोगा को घूस में दिए जाने वाले गहनों का मार्का और तस्वीर पहले से अपने पास बतौर सबूत के रूप में रख ली थी।

मंगलवार को दरोगा ने मनोज कुमार को सोने की चेन व अंगूठी के साथ कुर्था थाना बुलाया था। जैसे ही दरोगा सलाउद्दीन ने सोने की चेन व अंगूठी अपनी जेब में रखी, निगरानी के डीएसपी महाराजा कनिष्क कुमार के नेतृत्व में निगरानी की टीम ने उसे थाना परिसर में ही दबोच लिया।

यह भी पढ़ें: भाभी के साथ रात गुजारता था पति, पत्नी ने किया विरोध तो दी एेसी सजा

अधिकारियों ने बताया कि दरोगा सलाउद्दीन ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि केस को झूठा साबित करने के लिए उसने सोने की चेन अपने लिए और सोने की अंगूठी कुर्था थाना के थानाध्यक्ष के लिए मांगी थी। कुर्था थानाध्यक्ष से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें : रिजल्ट घोटाले से भी बड़ा है बिहार का BSSC का घोटाला

गिरफ्तार दरोगा सलाउद्दीन से निगरानी ब्यूरो के मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद सलाउद्दीन को पटना में निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।