Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSRTC ने शुरू की स्पेशल बस सेवा, पटना से सुल्तानगंज होते हुए सीधे देवघर तक चलेंगी बसें; जानें किराया और खुलने का टाइम टेबल

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 12 Jul 2025 01:49 PM (IST)

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना से देवघर के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा गांधी मैदान से रात 9 बजे शुरू होगी। इस रूट पर नॉन-एसी बसें चलेंगी जिनकी बुकिंग काउंटर और रेडबस से की जा सकेगी। पटना से सुल्तानगंज का किराया 300 रुपये और पटना से देवघर का 425 रुपये है।

    Hero Image
    पटना से सुल्तानगंज होते हुए सीधे देवघर तक चलेंगी बसें। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा के लिए पटना से सुल्तानगंज होते हुए देवघर के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है।

    यह सेवा पटना के गांधी मैदान से रात नौ बजे शुरू होगी। इस रूट पर निगम की 2Y2 नॉन एसी बसें चलेंगी।

    इसकी बुकिंग गांधी मैदान स्थित काउंटर के साथ-साथ ऑनलाइन पोर्टल रेडबस से भी की जा सकेगी। देवघर से भी बसें रात नौ बजे रवाना होंगी।

    किराया विवरण 

    पटना से सुल्तानगंज: 300 रुपये। वहीं, पटना से देवघर के लिए 425 रुपये लगेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner