Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB bihar board science 12th result 2019: साइंस में 81.20% छात्र पास, एेसे रिजल्ट करें चेक

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 30 Mar 2019 10:06 PM (IST)

    BSEB bihar board science 12th result 2019 Live Updates बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। साइंस के 81.20% छात्रों ने सफलता पाई है। इस तरह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं..

    BSEB bihar board science 12th result 2019: साइंस में 81.20% छात्र पास, एेसे रिजल्ट करें चेक

    पटना, जेएनएन। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है।  Bihar Intermediate Science Results 2019 में कुल 81.20% छात्रों ने सफलता पाई है। साइंस में रोहिणी प्रकाश और पवन कुमार टॉपर रहे हैं। दोनों को कुल 473 नंबर मिले हैं। दूसरे नंबर पर सत्यजीत कुमार और शुभांकर कुमार रहे हैं जिन्हें कुल 472 नंबर मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मोहम्मद अहमद रहे हैं जिन्हें कुल 471 नंबर मिले हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि पिछले साल कुल 52.95 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। आर्ट्स का पास प्रतिशत 91.32, कॉमर्स का पास प्रतिशत 63.12 और साइंस का पास प्रतिशत 44.71 प्रतिशत था।

     BSEB 12th Science Result 2019 एेस करें चेक

    इस बार पहली बार बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा का रिजल्ट अॉनलाइन जारी किया जा रहा है। एेसे में साइंस के छात्र अपना रिजल्ट इस तरह से जल्द से जल्द चेक कर सकते हैं। 

    Step 1: सबसे पहले आप बिहार बोर्ड की वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाएं।

    Step 2:  दिए गए लिंक पर क्लिक करें Bihar 12th Science Result 2019

    Step 3: अपने admit card / roll number और मांगी जा रहीं सारी जानकारियां डालें।

    Step 4:  submit button पर क्लिक करें।

    Step 5: आपका BSEB Intermediate Result 2019 स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

    Step 6: आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।