भाई-बहन मौत का मामला- पटना में सड़क जाम-आगजनी: घर वालों का आरोप प्रशासन नहीं उठा रही है ठोस कदम
आज आक्रोशित लोगों ने अटल पथ जाम कर दिया है। टायर जलाकर आगजनी भी की है। लोगों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है। आरोपियों को नहीं खोज रही है। लोगों ने सर्विस लेन को ब्लॉक कर दिया है। इससे पहले भी लोगों ने टायर जलाकर आगजनी की थी पर लोगों का कहना है कि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में 15 अगस्त की शाम इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में दो मासूम भाई-बहन की बॉडी मिली थी। इस मामले में परिजन ने जलाकर के हत्या करने का आरोप लगाया था।
आज आक्रोशित लोगों ने अटल पथ जाम कर दिया है। टायर जलाकर आगजनी भी की है। लोगों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है। आरोपियों को नहीं खोज रही है। लोगों ने सर्विस लेन को ब्लॉक कर दिया है। इससे पहले भी लोगों ने टायर जलाकर आगजनी की थी पर लोगों का कहना है कि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
बच्चे की मां किरण का कहना है, 'पुलिस पूरे मामले की लीपापोती कर रही है। हमारे बच्चे की हत्या की गई है। गला दबाने के निशान थे। हाथ पर चोट के निशान थे। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहीं है। हमे इंसाफ चाहिए।'
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जाम के दौरान एक बाइक सवार को पीट भी दिया। आज का प्रदर्शन में सैकड़ों लोग लाठी डंडा हाथ में लिए हंगामा कर रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।