BPSC: बीपीएससी ने 2 सालों में 3.35 लाख लोगों को दी नौकरी, शिक्षा विभाग में सबसे अधिक बहाली
बिहार लोक सेवा आयोग ने पिछले दो वर्षों में 3 लाख 35 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी है। वर्ष 2023-24 में 2.23 लाख और 2024-25 में 1.12 लाख लोगों को नौकरी मिली। सबसे अधिक भर्तियां शिक्षा विभाग में हुईं जहाँ 3.27 लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति की गई। तकनीकी सुधार के लिए विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में भी नियुक्तियां की गईं।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने दो वर्षों में तीन लाख 35 हजार 325 को सरकारी नौकरी दी। राज्य की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 में 297372 पदों पर अधियाचना निकाली गई।
इसमें दो लाख 23 हजार 152 पदों पर बहाली की गई। इसी तरह वर्ष 2024-25 में एक लाख 35 हजार 625 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया। इसमें एक लाख 12 हजार 173 को नौकरी दी गई। दो वर्षों में सबसे अधिक तीन लाख 27 हजार 989 पदों पर शिक्षा विभाग में बहाली की गई।
वर्ष 2023-24 में शिक्षा विभाग में दो लाख 18 हजार 445 पदों पर नियुक्ति की गई। तकनीकी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में 1499 को नौकरी मिली।
2024-25 में शिक्षा विभाग में बहाली के लिए टीआरई-1 में सबसे अधिक एक लाख 23 हजार 150 को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया गया। टीआरई-2 में 94 हजार 987 को नौकरी मिली। 2024-25 में शिक्षा विभाग में 109544 पदों पर बहाली की गई।
क्र.सं. | पद नाम | विभाग | कुल पद | अनुशंसित |
---|---|---|---|---|
1 | दंत चिकित्सक (बेसिक ग्रेड) | स्वास्थ्य विभाग | 10 | 10 |
2 | औषधि निरीक्षक | स्वास्थ्य विभाग | 55 | 53 |
3 | बिहार प्रशासनिक एवं समकक्ष पदाधिकारी | सामान्य प्रशासन विभाग | 485 | 470 |
4 | असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) | सामान्य प्रशासन विभाग | 151 | 151 |
5 | बिहार कृषि सेवा कोटि-2 (कृषि अभियंत्रण) | कृषि विभाग | 20 | 19 |
6 | बिहार कृषि सेवा, कोटि-5 (पौधा संरक्षण) सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) | कृषि विभाग | 11 | 10 |
7 | बिहार कृषि सेवा, कोटि-1 शष्य के अधीन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी-उप परियोजना निदेशक | कृषि विभाग | 155 | 154 |
8 | बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा, कोटि-1 शष्य के अधीन प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष | कृषि विभाग | 866 | 853 |
9 | सहायक वास्तुविद | भवन निर्माण विभाग | 106 | 101 |
10 | उद्यान पदाधिकारी | कृषि विभाग | 318 | 315 |
11 | प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षक | शिक्षा विभाग | 37943 | 36947 |
12 | प्रधानाध्यापक | शिक्षा विभाग | 601 | 597 |
13 | 1 से 5, 6 से 10 एवं 11 से 12 विद्यालय अध्यापक | अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग | 654 | 484 |
14 | 1 से 5 वर्ग, 6 से 8 वर्ग, 9 से 10 एवं वर्ग 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक | शिक्षा विभाग | 88780 | 66626 |
15 | अन्य | --- | 10 | 9 |
कुल | 135625 | 112173 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।