Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में गर्लफ्रेंड के घर गए ब्वायफ्रेंड को मिला कभी न भूलने वाला तोहफा, पहले की आनाकानी फिर शर्मा गया

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jul 2022 04:09 PM (IST)

    एक लड़का और लड़की का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। दोनों का मिलना भी अनवरत जारी था। एक दिन लड़का अपनी प्रेमिका से मिलकर वापस लौटा कि उसकी ख्वाहिश पूरी हो गई। घटना बेगूसराय की है।

    Hero Image
    बेगूसराय के लड़के और लड़की की शादी चर्चा में है। सांकेतिक तस्वीर।

    संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय) दो वर्षों तक प्यार के सुहाने दिन जीने के बाद एक प्रेमी युगल मंगलवार को सात जन्मों के बंधन में बंध गए। दोनों को एक करने में समाज और बखरी थाना की पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मिली जानकारी के मुताबिक काजल बखरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को डंडारी के एक युवक से प्यार हो गया। दोनों की मोहब्बत दो वर्षों तक अनवरत चलती रही। इसकी भनक लड़का और लड़की के स्वजनों को भी थी। इस बीच युवक का लड़की के घर लगातार आना जाना होता रहा। जो समाज को नागवार गुजरता था। स्वजातीय होने के कारण प्रेमी युगल की मोहब्बत के आगे दोनों के अभिभावकों ने भी हामी भर दी। बीते दिसंबर महीने में दोनों की शादी होने वाली थी। किंतु वह टल गई, लेकिन दोनों के मिलने का सिलसिला चलता रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शर्माते हुए भर दी हामी, धूम-धाम से हुई शादी

    बीते सोमवार की रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। लड़के के वापस जाते समय ग्रामीणों ने रोककर उससे पूछताछ की। प्यार की बात सामने आने पर लोगों ने उससे शादी की बात की। लड़के ने इसमें थोड़ी आनाकानी की। फिर शर्माते हुए हामी भर दी। तब समाज के लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और थाना पुलिस की मदद से दोनों की शादी करवाने की ठान ली। फिर क्या था दोनों को थाना बुलाकर और प्रेमी युगल की सहमति से शादी की रस्म को संपन्न कराया गया। बाद में गाजे-बाजे के साथ स्थानीय एक शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। मौके पर जनप्रतिनिधियों और पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में दर्शक शादी में बराती और सराती की भुमिका में मौजूद रहे।