अनंत सिंह की बेटी की शादी देखने घर से भागा 10 साल का पीयूष, मोकामा स्टेशन पर पुलिस को बताई गजब की वजह
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए एक दस वर्षीय बालक घर से भागकर मोकामा स्टेशन पहुंच गया। मोकामा रेल पुलिस ने उसे भटकते हुए पाया और पूछताछ के बाद उसके मामा को सुरक्षित सौंप दिया।
-1795759181368_m.webp)
अनंत सिंह की बेटी की शादी देखने घर से भागा 10 साल का पीयूष
HighLights
अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाने को भागा बालक।
दस वर्षीय पीयूष कुमार मोकामा स्टेशन पर भटका मिला।
मोकामा रेल पुलिस ने बालक को परिजनों को सौंपा।
संवाद सूत्र, मोकामा। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी (Anant Singh Daughter Shivangi Singh Wedding) के भव्य समारोह की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कदर प्रसारित हुई कि कई लोग बिन बुलाए मेहमान बन गए।
ऐसे ही मेहमानों की सूची में दस वर्षीय बालक पीयूष कुमार का नाम भी जुड़ गया है। शादी समारोह में भाग लेने जा रहा यह बालक मोकामा स्टेशन पर ही भटक गया, जिसे मोकामा रेल पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
रात को स्टेशन पर दिखा पीयूष
मोकामा रेल थानाध्यक्ष प्रसिद्ध कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात्रि एक दस वर्षीय बालक मोकामा स्टेशन पर घूम रहा था। संदेह होने पर पुलिस बालक को रेल थाने ले आई।
पुलिस को बताया घर से भागने का राज
सुबह होने पर बालक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शिवचनपुर निवासी इंदल यादव के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई। काफी मशक्कत के बाद बालक की पहचान होने पर उसके घर से भागने का राज भी खुल गया।
पीयूष के मामा भजन यादव ने बताया कि बुधवार की शाम उनका भांजा अपने गांव से अचानक निकल गया था। वह पिछले चार दिनों से अपनी माता से अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां का पता पूछ रहा था।
मोकामा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद बालक बाढ़ स्टेशन जाने के लिए उतावला हो रहा था, लेकिन उसे किस ट्रेन से बाढ़ जाना है, इसकी जानकारी नहीं थी।
इसी बीच मोकामा रेल पुलिस की नजर बालक पर पड़ गई और पीयूष का नदवां जाने का सपना अधूरा रह गया। रेल पुलिस ने गुरुवार को उसे सुरक्षित उसके मामा को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने अपने ड्राइवर को मारी लात? गमछा लहराते वक्त क्यों भड़के 'छोटे सरकार', वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के बाद अब अनंत सिंह की विधायकी पर फैसला, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया अगला कदम