विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Voter List: वोटर लिस्ट रिवीजन में लापरवाही पर कार्रवाई, BLO सस्पेंड; डीएम के आदेश पर हुआ एक्शन

Published: Sun, 06 Jul 2025 12:03 AM (GMT+05:30)

पटना में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ रेणु मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. बीएलओ रेणु मिश्रा निलंबित |
  2. मतदाता सूची में लापरवाही का आरोप |
  3. निर्वाचन कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं |

जागरण संवाददाता, पटना।  मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य नहीं करने, निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में रूचि नहीं लेने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आरोप में बीएलओ रेणु मिश्रा को निलंबित कर दिया है।

वे मध्य विद्यालय फुलवारीशरीफ में विशिष्ट शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दानापुर बीईओ कार्यालय तय किया गया है।

मध्य विद्यालय फुलवारीशरीफ के मतदान केंद्र संख्या 94 की बीएलओ रेणु मिश्रा को जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम के आदेश पर डीपीओ स्थापना ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

उनपर आरोप है कि बार-बार निर्देशित किए जाने, मोबाइल पर वार्ता के बावजूद उन्होंने लापरवाही बरती है।

जिलाधिकारी ने कहा है कि निर्वाचन कार्यों में शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि ऐसे ही मामले में इससे पूर्व दो बीएलओ पर कार्रवाई की जा चुकी है।