नागेंद्र जी बने भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, बिहार के साथ अब झारखंड की भी मिली जिम्मेदारी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नागेंद्र जी को बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। उनका मुख्यालय रांची होगा। नागेंद्र जी पहले से भी संगठन में अहम भूमिका में रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने यह जानकारी दी है।

पटना, आनलाइन डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने संगठन के वरिष्ठ साथी नागेंद्र जी (Nagendra Ji) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बिहार एवं झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। उनका मुख्यालय रांची होगा। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है। वहीं भीखूभाई दलसानिया को बिहार में संगठन का महामंत्री नियुक्त किया गया है। नागेंद्र जी बिहार के संगठन महामंत्री थेे।
भीखूभाई बने बिहार के संगठन महामंत्री
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है। बता दें कि नागेंद्र जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक हैं। वे बिहार में संगठन की बड़ी जिम्मेदारी संंभाल रहे थे। कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें अनुशासन पसंद व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। भाजपा की सांगठनिक मजबूती में उनकी अहम भूमिका रही है। वहीं भीखूभाई दलसानिया गुजरात में संगठन महामंत्री थे। बीते दिनों पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें भेजा गया था। अब उन्हें बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूपी में जन्में नागेंद्र जी ने बिहार भाजपा को दी मजबूती
नागेंद्र नाथ त्रिपाठी उर्फ नागेंद्र जी उत्तर प्रदेश में भी आठ वर्षों तक प्रदेश के संगठन महामंत्री (Organizationa State General Secretary) का पद संभाल चुके हैं। nagendranath.in वेबसाइट के अनुसार उत्तरप्रदेश के संत कबीरनगर जिले के बेलौली गांव में गिरिजापति त्रिपाठी एवं गणेशा देवी के घर 1955 में जन्में नागेंद्र जी स्कूल के दिनों में ही संघ में सक्रिय हो गए। उसके बाद वे पूरी तरह से आरएसएस के होकर रह गए।
पूर्व आइएएस अधिकारी बने बिहार के भाजपा प्रवक्ता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने संगठन में बदलाव किया है। इस क्रम में संतोष पाठक और पूर्व आइएएस अधिकारी उदय कुमार सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं डा. धनंजय गिरि एवं आशुतोष झा प्रेस पैनलिस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।