Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'PM मोदी भी कहते हैं...', बिहार चुनाव को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दी नई जानकारी; CM नीतीश का भी लिया नाम

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 05:18 PM (IST)

    बिहार में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं। बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कर्मयोगी हैं और राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें लाड़ला मुख्यमंत्री बताया है।

    Hero Image
    बिहार में चुनाव को लेकर हलचल तेज।

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं। एनडीए उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी में 24 अप्रैल को प्रस्तावित सभा की तैयारी के सिलसिले में प्रचार कर रहे जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता चट्टानी एकता के साथ चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

    एनडीए की डबल इंजन सरकार राज्य में विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। नीतीश कुमार कर्मयोगी हैं। बिना किसी स्वार्थ के दिन रात राज्य के विकास की चिंता करते रहते हैं।

    उनके नेतृत्व में ही विकसित बिहार का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि नीतीश कुमार उनके लाडले मुख्यमंत्री हैं।

    प्रधानमंत्री की सभा को लेकर मिथिलांचल में भारी उत्साह

    डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा को लेकर पूरे मिथिलांचल में भारी उत्साह है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह एवं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के अभियान में विशेष रूप से लगे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिथिलांचल के विकास में संजय झा के योगदान को इतिहास में भी याद किया जाएगा। वे मिथिलांचल के विकास के लिए केंद्र में आवाज बुलंद करते हैं। उनके प्रयास को मिथिलांचल को कई सौगात मिले हैं।

    यह भी पढ़ें-

    'आपका शहर आपकी बात' मुख्यमंत्री की पहल, नीतीश कुमार ने की बिहार में शहरीकरण कार्यक्रम की समीक्षा