विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP MLC सत्येंद्र कुशवाहा का निधन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जताया शोक

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 11 Jan 2018 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jan 2018 10:46 PM (IST)

भाजपा के विधानपार्षद सत्येंद्र कुशवाहा का पटना के आइजीएमएस में निधन हो गया है। अज दोपहर बाद पटना स्थित भाजपा ...और पढ़ें

BJP MLC सत्येंद्र कुशवाहा का निधन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जताया शोक
BJP MLC सत्येंद्र कुशवाहा का निधन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जताया शोक

पटना [जेएनएन]। भाजपा के विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा का बुधवार की देर रात पटना के आईजीआईएमएस में निधन हो गया। वे 49 वर्ष के थे। कुशवाहा को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद करीब एक महीने पहले पटने के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था।

उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचा, जहां भाजपा नेताओं सहित लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए और अपनी श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी गहरा शोक जताया है।

सत्येंद्र कुशवाहा भाजपा के विधान पार्षद सहित उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी भी थे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इससे पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा है कि कुशवाहा भाजपा के युवा और जुझारू नेता थे और उनका इस तरह अचानक चले जाना पार्टी के लिए बहुत दुखद है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भाजपा एमएलसी सत्येंद्र कुशवाहा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं कर्मठ समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

कुशवाहा का पार्थिव शरीर आज सुबह 11.30 में भाजपा कार्यालय लाया जाएगा, जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

बता दें कि दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें पटना के निजी अस्पताल और फिर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण सत्येंद्र कुशवाहा की तबीयत खराब हुई है। बाद में उन्हें वापस पटना के आईजीआईएमएस में भरती कराया गया।

 

अस्पताल में वे आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में थे। लेकिन, उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था और बुधवार की देर रात एक बजकर 35 मिनट पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।