Move to Jagran APP

गुजरात में 'हज पर राम' की जीत: सुशील मोदी, BJP में किसने क्‍या कहा, जानिए

गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बिहार भाजपा नेताओं के बयान आए हैं। उन्‍होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी व अमित शाह को दिया है। आइए देखें, किसने क्‍या कहा।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 11:59 AM (IST)Updated: Tue, 19 Dec 2017 10:48 PM (IST)
गुजरात में 'हज पर राम' की जीत: सुशील मोदी, BJP में किसने क्‍या कहा, जानिए
गुजरात में 'हज पर राम' की जीत: सुशील मोदी, BJP में किसने क्‍या कहा, जानिए

पटना [जेएनएन]। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत को लेकर बिहार भाजपा से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। भाजपा नेता व डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी ने इस जीत का श्रेय प्रदधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह को दिया है। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कहा है कि राहुल की गुजराती अस्मिता बिगाड़ने की कोशिश नाकाम रही। आइए डालते हैं एक नजर, किसने क्‍या कहा....

loksabha election banner

सुशील मोदी: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि गुजरात में 'हज' पर 'राम' की जीत हुई है। हिमाचल प्रदेश में हार के बाद कांग्रेस अब देश के मात्र 4 राज्यों में सिमट गई है, जबकि भाजपा की देश के 19 राज्यों में सरकार है।

22 वर्षों के लगातार शासन के बावजूद भाजपा की गुजरात में छठी बार जीत हुई है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह में विश्वास जताया है। बिहार की ओर से वहां की जनता को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत में वहां रह रहे बिहारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के चुनाव को कांग्रेस ने जातीय रंग देकर 'हज' (हार्दिक के एच-अल्पेश के ए और जिग्नेश के जे) और 'राम' (रुपानी के आर- अमित शाह के-ए और मोदी के- एम) का नारा दिया था। मगर वहां 'हज' पर 'राम' की जीत हुई है।

गुजरात में विकास पागल हो गया है कह कर विकास का मजाक उड़ाया गया। भाजपा ने स्वीकार किया कि 'मैं विकास हूं' यानी जहां भाजपा है वहीं विकास है। गुजरात और हिमाचल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की नीतियों पर मुहर लगा दी है।

गुजरात के सभी बड़े व्यापारिक शहरों में कांग्रेस ने काफी जोर लगाया। नोटबंदी और जीएसटी को मुद्दा बनाया गया। राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स करार दिया, मगर अहमदाबाद की 21 में से 17, सूरत की 16 में से 15 और बड़ौदा की 10 में से 9 सीट पर भाजपा की जीत हुई है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर सुशील मोदी करारा तंज किया। कहा कि गुजरात कभी गए नहीं मगर यहीं से बैठे-बैठे वहां के यदुवंशियों को ललकार रहे थे, मुझे खुशी है कि वहां के यदुवंशियों ने अपना एकमुश्त वोट भाजपा को देकर लालू यादव को नकार दिया है। अब लालू यादव ईवीएम को दोष देंगे।

नित्‍यानंद राय: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों में जनता का अटूट विश्वास है।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की आम जनता के हित में गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनजीवन में परिवर्तन का जो काम कर रही है उससे समस्त देशवासी सुरक्षित, संरक्षित और सुकून महसूस कर रहे और अमन- चैन के साथ भ्रष्टाचार रहित विकास के पथ पर भारत अग्रसर है।

गुजरात और हिमाचल की जीत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक कल्याणकारी नीतियों की जीत है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी को जमीनी धरातल पर जन- जन के में लोकप्रिय बनाकर दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सफल नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जीत है।

गिरिराज सिंह: भाजपा की जीत तय थी। राहुल ने गुजरात में तोड़ने का काम किया। उन्‍होंने गुजराती अस्मिता को बिगाड़ने का काम किया। लेकिन, अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा: गुजरात और हिमाचल चुनाव में भाजपा की जीत पर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने खुशी जताते हुए लिखा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास और ईमानदारी की वजह से उनका प्रभाव आज भी आयम है। साथ ही उन्‍होंने लिखा कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह और अरूण जेटली की शानदार रणनीति की वजह से भाजपा दोनों जगह विजयी हुई।

 हमारे युवा बिग्रेड जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश में शानदार जीत के लिए बधाई।

मंगल पांडेय: हिमाचल प्रदेश के प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों से देश में खुशी का माहौल है। दोनों राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लगा दी है। अब जाति और संप्रदाय की राजनीति के दिन लद गए हैं और जनता विकास के मुद्दे पर वोट कर रही है।

चुनाव परिणाम भाजपा की बड़ी जीत है। चुनाव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नरेंद्र मोदी भारत के सर्वमान्य नेता हैं और उनके विकास, संगठन कौशल और चुनाव प्रचार का किसी पार्टी के पास जवाब नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी ऐसे ही नतीजे देखने को मिलेंगे। जीत का ये सिलसिला अब थमने वाला नहीं है...।

शाहनवाज हुसैन: ये सही है कि गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को अपना आशिर्वाद दिया है। हिमाचल को भी कांग्रेसमुक्‍त कर दिया है। जिस तरह से जाति और धार्मिक चक्रव्‍यूह रचे जा रहे थे, उसे जनता ने तोड़ दिया। दोनों जगह हमारी सरकार बन रही है। राहुल गांधी अध्‍यक्ष बनते दो राज्‍यों में चुनाव हार गये। हम उनके प्रति सहानुभूति जताते हैं। वे दूसरों की कमियां निकालने की बजाय, अपनी पार्टी के उपर ध्‍यान दें।

जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे तो उस समय जनता ने 115 सीट पर जिताया था। आज वे केंद्र में हैं, इसके बावजूद जनता ने उनके उपर अपना विश्‍वास और भरोसा जताया है। 2019 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्‍व में देश आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में अलग पहचान बनी है।

नंदकिशोर यादव: देश की जनता का कांग्रेसमुक्‍त भारत का जो सपना है, उसमें हम एक कदम और आगे बढ़ गये हैं। हिमाचल भी कांग्रेसमुक्‍त हो चुकी है। राहुल गांधी ने जिस तरीके से गुजरात में धार्मिक और जातिय उन्‍माद फैलाने का काम कर रहे थे, उसे जनता ने नकार दिया। आज हर जगह मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं।

सीपी ठाकुर: भारतीय जनता पार्टी के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं हजारों कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

उन्होने कहा वहां की जनता ने स्पष्ट बहुमत देकर केन्द्र सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर मुहर लगा दी
है। इन नतीजों से देश भर के भाजपा कार्यक्रताओं में उत्साह का संचार हुआ है। वहीं विरोधियों को सोंचने पर मजबूर कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.