Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के सम्राट चौधरी का तीखा हमला- यूपी में जैसे माफिया खत्म हो रहे; नीतीश सरकार को मिट्टी में मिलाएंगे

    By Raman ShuklaEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 10:17 PM (IST)

    चौधरी ने कहा कि आज हमें संकल्प लेना है कि बिहार में डबल इंजन की लोकप्रिय सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि आज से करीब पांच सौ साल पहले भामाशाह ने देश को बचाने के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया था।

    Hero Image
    भाजपा के सम्राट चौधरी का तीखा हमला- यूपी में जैसे माफिया खत्म हो रहे; नीतीश सरकार को मिट्टी में मिलाएंगे

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह माफिया मिट्टी में मिल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसी तरह बिहार में सत्ताधारी दल अगले चुनावों में मिट्टी में मिल जाएंगे। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि केंद्र और बिहार में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

    शनिवार को भामाशाह की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू के खिलाफ तीखी टिप्पणी की।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश की सरकार माफिया को मिट्टी में मिला रही है, उसी तरह अगले चुनावों में जदयू को भाजपा कार्यकर्ता और जनता राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देगी।

    उन्होंने कहा कि आज हमें संकल्प लेना है कि बिहार में डबल इंजन की लोकप्रिय सरकार बनानी है।  उन्होंने कहा कि आज से करीब पांच सौ साल पहले भामाशाह ने देश को बचाने और अपना सर्वस्व न्यौछावर करने जैसा अभूतपूर्व सहयोग किया था।

    उन्होंने भामाशाह के स्वजन का आभार जताते हुए कहा कि 1980-82 में जब लोग भाजपा को वोट देने से भागते थे, तब भी भामाशाह का परिवार भाजपा के साथ खड़ा था।

    भारत के गौरव थे भामाशाह

    भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने भामाशाह को भारत वर्ष का गौरव बताते हुए कहा कि हमें कई महापुरुषों से भी अलग रखा गया।

    उन्होंने जाति आधारित राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को भामाशाह से सीख लेनी चाहिए।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने निर्णय लिया है कि देश की सभी विभूतियों को जयंती और पुण्यतिथि मनाकर सम्मानित किया जाए।

    इसी उद्देश्य से भामाशाह की जयंती पर इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने भामाशाह को याद करते हुए कहा कि उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि था और देशभक्ति सर्वोपरि थी।

    हमें भामाशाह से देश को कुछ देने के लिए सीखने की जरूरत है। देश को आगे बढ़ाने के लिए हमें भी विचार करना होगा।

    इससे पूर्व भामाशाह की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संजय गुप्ता ने किया। मंच संचालन नरेश साव ने किया।

    शोभायात्रा में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री नितिन नवीन और महापौर सीता साहू के अलावा कई पूर्व मंत्री, विधायक, विधान पार्षद और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।