Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में कभी भी टूट सकता है भाजपा-जदयू का गठबंधन, नवसंकल्‍प शिविर में कांग्रेस नेता का बयान

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2022 05:09 PM (IST)

    राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को दो दिवसीय कांग्रेस नवसंकल्प शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि संगठन की मजबूती से पुराना गौरव पाएगी कांग्रेस। इस दौरान छोटे दलों से कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा भी हुई।

    Hero Image
    राजगीर में कांग्रेस के शिविर का शुभारंभ करते पार्टी नेता। जागरण

    राजगीर, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को दो दिवसीय कांग्रेस नवसंकल्प शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, वरीय नेता डा. शकील अहमद खान, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह व जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।  इस मौके पर भक्त चरण दास ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती पर विश्वास रखती है। इसको लेकर प्रखंड से मंडल स्तर तक इकाई का गठन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की राय को राष्ट्रीय नेतृत्व के पास पहुंचाया जाएगा। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस शक्तिशाली होने के बाद भी सत्ता से पीछे रह जाती है। इस मुद्दे पर शिविर में आत्ममंथन होगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगठन व पार्टी हित में लिए जाएंगे फैसले 

    प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि शिविर में पार्टी की मजबूती पर फोकस किया जा रहा है। संगठन व पार्टी हित में जो निर्णय बेहतर होगा। वह सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा व जदयू का गठबंधन कभी भी टूट सकता है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंंत्री डा. शकील अहमद ने कहा कि शिविर का उद्देश्य कांग्रेस के संवाद से लोगों को रू-ब-रू कराना है। पिछले महीने उदयपुर में नव संकल्प शिविर का आयोजन हुआ था। इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक व दो जून को पूरे देश में राज्यस्तरीय नवसंकल्प शिविर आयोजन का फैसला लिया था। उदयपुर शिविर में भारत जोड़ो का नारा दिया गया था। उन्होंने कहा कि 2013 से किसानों की आमदनी 34 फीसद कम हुई है। एक साल तक किसान सड़क पर बैठे रहे। 700 से अधिक किसानों की मौत हुई। हालांकि, सरकार ने हार मानकर किसान विरोधी बिल को वापस लिया। 

    छह समितियों का किया गया गठन  

    प्रेस वार्ता में डा. शकील अहमद ने बताया कि शिविर में छह समितियां बनाई गई हैं। इसमें गहन आत्ममंथन और चर्चा की जा रही है। हर समिति में 50 सदस्य शामिल होंगे। समितियां प्रस्ताव रखेंगी। इसे राष्ट्रीय नेतृत्व के पास पहुंचाया जाएगा। शिविर में समाज, कृषि, राजनीतिक समीकरण सहित अन्य मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी। सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आरएसएस व भाजपा ने देश के विकास पर ग्रहण लगा दिया है। कांग्रेस छोटे दलों से समझौता करेगी। शिविर के प्रस्तावों पर अंतिम मुहर राष्ट्रीय नेतृत्व का होगा। लोगों को जोड़कर कांग्रेस गौरव को वापस पाने के लिए कमर कस चुकी है।