Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वोटबैंक को सहेजने पर भाजपा की नजर... आनंद मिश्रा, नागमणि कुशवाहा व आशुतोष ने ग्रहण की BJP की सदस्यता

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 02:45 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व आइपीएस आनंद मिश्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि उनकी पत्नी सुचित्रा सिन्हा एवं राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रमुख आशुतोष कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मिश्रा जन सुराज पार्टी में सक्रिय थे और यूथ विंग की कमान संभाल चुके थे।

    Hero Image
    आनंद मिश्रा, नागमणि कुशवाहा व आशुतोष ने ग्रहण की BJP की सदस्यता

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने एवं वोट बैंक को सहेजने की पहल परवान चढ़ने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व आइपीएस आनंद मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, उनकी पत्नी सुचित्रा सिन्हा एवं राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रमुख आशुतोष कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मिश्रा जन सुराज पार्टी में सक्रिय थे और यूथ विंग की कमान संभाल चुके थे। पिछले वर्ष उन्होंने बक्सर से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन खास सफलता नहीं मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा (दिवंगत क्रांतिकारी नेता जगदेव प्रसाद के पुत्र) हैं। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं नागमणि की पत्नी सुचित्रा सिन्हा की दूसरी बार भाजपा में लौटीं हैं। भाजपा में इन तीन चेहरों का जुड़ाव विधानसभा चुनाव में सामाजिक समीकरण एवं बूथ मैनेजमेंट दोनों दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। आनंद मिश्रा जहां युवाओं में पकड़ रखते हैं, वहीं नागमणि कुशवाहा का पिछड़ा वोट बैंक और सुचित्रा सिन्हा का महिला नेटवर्क भाजपा की रणनीति को मजबूती देंगे। 

    भाजपा से जुड़ने वाले सभी नेताओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल सदस्यता दिलाई। वहीं, उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अतिरिक्त भाजपा के अन्य नेताओं ने स्वागत किया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।