विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान, सतीश पर दोबारा भरोसा, शंभू को पहली बार मिला टिकट

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 06:57 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के लिए सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। ...और पढ़ें

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी शम्भू शरण पटेल और सतीश चंद्र दुबे।
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी शम्भू शरण पटेल और सतीश चंद्र दुबे।

राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल पार्टी के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे। राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम को लेकर जारी संशय के बीच रविवार की शाम पार्टी ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। गोपाल नारायण सिंह का पत्ता काट दिया है। गोपाल नारायण की जगह शंभू शरण पटेल को इस बार मौका दिया गया है। शंभू बिहार के शेखपुरा जिले के रहने वाले हैं। अभी वह भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं। 

बिहार भाजपा के प्रदेश सचिव हैं शंभू शरण

बिहार के साथ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए हैं। पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार शंभू शरण पटेल बिहार भाजपा के प्रदेश सचिव हैं। शेखपुरा के मूल निवासी शरण भाजपा में कोई बहुत जाना पहचाना नाम नहीं हैं, लेकिन पार्टी के फैसले कि 70 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं को संसदीय राजनीति से अलग रखना है इस वजह से गोपाल नारायण के स्थान पर शंभू शरण को मौका दिया गया। गोपाल नारायण सिंह को 2016 में राज्यसभा भेजा था। 

तीन वर्ष के लिए राज्यसभा सदस्य बने थे सतीश चंद्र दुबे

पार्टी के नेता सतीश चंद्र दुबे को दोबारा राज्यसभा भेजने के पार्टी के अपने तर्क हैं। दुबे तीन वर्ष के लिए राज्यसभा सदस्य बने थे। इसके पूर्व वे लोकसभा के सदस्य थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी सीट जदयू के खाते में चली गई। लिहाजा रामजेठ मलानी के निधन से रिक्त हुई सीट पर सतीश चंद्र दुबे को उम्मीदवार बनाकर राज्यसभा भेजा गया था। राज्यसभा के लिए दुबे का यह दूसरा मौका होगा। सतीश चंद्र दुबे ने वाल्मीकिनगर लोकसभा से चुनाव लड़ा और जीता था। इसके पूर्व वे विधायक थे। 

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का टिकट जदयू ने काटा, झारखंड के खीरू महतो बने राज्यसभा प्रत्याशी