Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतांतरण पर मुखर हुई भाजपा, बिहार के मंत्री बोले-घर वापसी होनी चाहिए; खुले में नमाज पर भी आपत्ति

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 16 Dec 2021 10:20 PM (IST)

    बिहार भाजपा भी मतांतरण को लेकर मुखर हो गई है। पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि मतांतरण बहुत हो चुका अब घर वापसी होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि लालच देकर मतांतरण कराया जाता है।

    Hero Image
    भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न। सांकेतिक तस्वीर।

    राज्य ब्यूरो, पटना: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद बिहार भाजपा भी मतांतरण को लेकर मुखर हो गई है। पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि मतांतरण बहुत हो चुका, अब घर वापसी होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि लालच देकर मतांतरण कराया जाता है। नारायण प्रसाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सहयोग कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने खुले में नमाज को लेकर भी सख्त आपत्ति जताई। इससे पहले भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  मिथिलेश तिवारी भी बिहार में खुले में नमाज पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी धर्म की अपनी सीमा होती है

    पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि सभी धर्म की अपनी सीमा होती है। हिंदू धर्म में मंदिरों में पूजा करते हैं। इसी तरह इस्लाम में नमाज के लिए मस्जिद और ईदगाह की व्यवस्था है, लेकिन खुले में नमाज से आम लोगों को परेशानी होती है। कोई भी धर्म इसकी इजाजत नहीं दे सकता। इससे पहले नारायण प्रसाद ने बिहार में विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर भावी योजनाओं की जानकारी दी।

    बिहार को मिल रही विशेष मदद

    उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार के बाद अब नारायण प्रसाद ने भी बिहार को विशेष दर्जें की मांग को खारिज कर दिया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से बिहार को विशेष मदद मिल रही है। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के बयान के बाद नारायण प्रसाद की प्रतिक्रिया मायने रखती है। ललन सिंह ने एनडीए की मजबूती के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की दो दिन पहले ही पूरजोर मांग की थी। नारायण प्रसाद ने दो टूक कहा कि बिहार में विकास हो रहा है और केंद्र से मदद भी मिल रही है, इसलिए विशेष राज्य के दर्जे की अभी जरूरत नहीं है।