विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहारः गोपालगंज में युवती की हत्याकर पेड़ से लटकाया; उस बैग से खुलेगा राज, जो हमेशा रखती थी साथ

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Sun, 14 Feb 2021 05:42 PM (IST)

बिहार के गोपालगंज में एक युवती की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। रविवार की सुबह ...और पढ़ें

गोपालगंज में हत्या के बाद शव पेड़ से लटकाया। प्रतीकात्मक तस्वीर।
गोपालगंज में हत्या के बाद शव पेड़ से लटकाया। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के सहदुल्लेपुर मठिया गांव में एक युवती की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। रविवार की सुबह गांव के एक बगीचे में शव को लटकते देखकर आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती के शव को पेड़ से नीचे उतारने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। शव के पास से एक बैग भी मिला है, जिसे युवती हमेशा अपने साथ रखती थी। 

बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव निवासी अमिताभ यादव की पुत्री पिंकी कुमारी बचपन से सहदुलेपुर मठिया स्थित अपने मामा प्रमोद यादव के घर रहती थी। शनिवार की शाम वह अपने मामा से बाजार से सामान खरीदने के लिए बोल कर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोग अभी पिंकी की खोजबीन में लगे ही थे कि रविवार की सुबह गांव के आम के बगीचे में उसका शव पेड़ से लटकते देखकर लोगों ने इसकी जानकारी युवती के मामा को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार तथा सब इंस्पेक्टर एचएन राम मौके पर पहुंचे।

मृतका के शव को पेड़ से नीचे उतारकर उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। नगर थाना के इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक बैग बरामद किया गया है, जो युवती अपने साथ लेकर घर से निकली थी। युवती के मोबाइल फोन की भी खोजबीन की, लेकिन बरामद नहीं हो सका। पुलिस को शक है युवती की हत्या करने के बाद उसके मोबाइल फोन को अज्ञात बदमाश लेकर फरार हो गए हैं।  इधर, सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस युवती के मोबाइल की तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।