विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में अचानक करवट लेगा मौसम: 13 जिलों में बारिश के आसार, 16 शहरों का लुढ़का तापमान

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:07 AM (IST)

पछुआ हवाओं के कारण बिहार का मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन सुबह-रात में ठंड का असर रहेगा। चक्रवाती तूफान ...और पढ़ें

राजधानी सहित 16 शहरों का लुढ़का तापमान (AI Generated Image)

राजधानी सहित 16 शहरों का लुढ़का तापमान (AI Generated Image)

HighLights

  1. पछुआ हवाओं से मौसम शुष्क, सुबह-रात में ठंड का असर।

  2. चक्रवाती तूफान से 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश।

  3. पटना सहित 16 शहरों का अधिकतम तापमान गिरा।

जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण बिहार का मौसम (Bihar Ka Mausam) शुष्क और सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र (पटना) के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में धुंध के प्रभाव के साथ सुबह और रात्रि में ठंड का असर रहेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को पूर्णिया में चार सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई। प्रदेश में अरवल का 13.4 डिग्री सेल्सियस सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना सहित 16 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 33.5 डिग्री सेल्सियस कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

पटना में सुबह के समय 66 प्रतिशत आर्द्रता बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर को चक्रवाती तूफान के आंध्रप्रदेश को पार करेगा। इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

इसके प्रभाव से 21 नवंबर को पटना सहित नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया एवं भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान:

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 28.7 18.4
गया 29.2 16.2
भागलपुर 28.5 16.3
मुजफ्फरपुर 26.4 19.8

यह भी पढ़ें- बिहार में रबी फसलों को मिलेगा मौसम का साथ, अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम; धीरे-धीरे ठंड बढ़ने के आसार  

यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट, क्या बिहार पर पड़ेगा असर? जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।