बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट, क्या बिहार पर पड़ेगा असर? जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट
बिहार में 16 नवंबर को मौसम शुष्क रहने और सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में ...और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट, क्या बिहार पर पड़ेगा असर? (AI Generated Image)
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आज मौसम (Bihar Weather Today 16 November) पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग (पटना) ने आज के लिए राज्य में कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है।
आज मौसम साफ और सामान्य रहेगा। हालांकि, राज्य के अधिकांश स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
बिहार के शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान
- उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार जैसे चंपारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा में अधिकतम तापमान 30-32°C और न्यूनतम तापमान 18-20°C के बीच रहने की संभावना है।
- वहीं, उत्तर पूर्व बिहार जैसे पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में में अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 18-20°C तक रह सकता है।
- दक्षिण पश्चिम बिहार जैसे बक्सर, भोजपुर और रोहतास में अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 16-18°C के बीच दर्ज किया जा सकता है।
- इसके अलावा, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार जैसे पटना, गया, भागलपुर और जमुई में अधिकतम तापमान 30-32°C और न्यूनतम तापमान 16-18°C के आस-पास रहेगा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
अगले 4-5 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी अगले 2-3 दिनों तक स्थिर रहेगा, जिसके बाद इसमें 1-3°C की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर थोड़ा और बढ़ेगा।
अन्य मौसमी गतिविधियां:
बंगाल की खाड़ी में बना एक डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और 16 नवंबर की शाम तक इसके एक 'चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की प्रबल संभावना है।
हालांकि, वर्तमान पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में इसका कोई सीधा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा और सभी जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
साथ ही, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर एक वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: दिन में कड़ी धूप, रात में हल्की ठंड; बिहार में पछुआ हवा से बदला मौसम