Bihar Weather: उमस वाली गर्मी के बीच आ गई राहत भरी खबर, पटना सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट
पटना में उमस भरी गर्मी के बाद मौसम बदला कई इलाकों में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है और उत्तरी बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून अगले तीन दिनों में बिहार में प्रवेश कर सकता है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। किशनगंज में सबसे ज्यादा बारिश हुई।

जागरण संवाददाता, पटना। उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को मौसम ने करवट ले लिया है। राजधानी सहित आसपास इलाकों में शाम होते ही आंशिक बादल छाए रहने के साथ हवा की गति में वृद्धि होने से मौसम में सुधार हुआ है। जबकि दिन में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
औरंगाबाद, किशनगंज, भागलपुर, गया, डेहरी समेत अन्य जिलों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित दक्षिणी भागों के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन एवं छिटपुट वर्षा की संभावना है।
जबकि, उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम चंपारण और किशनगंज जिले में भारी वर्षा की चेतावनी है। प्रदेश में मानसून आगमन के पूर्व मौसम में बदलाव आ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल, झारखंड होते हुए बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में आगे बढ़ने के आसार है।
तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट के आसार है। संभवत 18-19 जून के आसपास मानसून प्रवेश के आसार है। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में वर्षा दर्ज की गई।
किशनगंज के पोठिया में सर्वाधिक वर्षा 126.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म स्थान रहा।
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
किशनगंज के कोचाधामन में 62.4 मिमी, तैबपुर में 58.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 54.6 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 41.2 मिमी, किशनगंज में 37.4 मिमी, किशनगंज के दिघलबैंक में 32.2 मिमी, अररिया के पलासी में 20.8 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 18.6 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 12.6 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 4.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 3.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 2.2 मिमी, कटिहार के बरसोई एवं फारबिसगंज में दो मिमी वर्षा दर्ज की गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।