Bihar Weather: बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है जिससे कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पटना और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्णिया अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पटना में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में धीरे-धीरे मानसून का प्रभाव सक्रिय होने के साथ ही जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
राज्य के तीन जिलों पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। पटना समेत अन्य जिलों में गरज, चमक और आंधी के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गुरुवार को बांका, कटिहार, पूर्णिया, रोहतास, भभुआ के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 67.4 मिमी बारिश औरंगाबाद जिले के मदनपुर में रिकॉर्ड की गई। पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34.3 डिग्री सेल्सियस हो गया और सबसे अधिक अधिकतम तापमान वाल्मीकि नगर में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बक्सर में 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
प्रमुख शहरों में बारिश की स्थिति
पूर्णिया के धमदाहा में 36.2 मिमी,सहरसा के सोनबरसा में 34.8 मिमी,पूर्णिया के बनमखी में 34.2 मिमी,बेगूसराय के मटियानी में 32.6 मिमी,बेगूसराय के बरौनी में 26.6 मिमी,मुजफ्फरपुर के सराय में 25.4 मिमी,पूर्णिया के बरहर कोठी में 24.2 मिमी,कटिहार में 22.0 मिमी,सुपौल के राघोपुर में 18.4 मिमी, मुंगेर में 17.0 मिमी, समस्तीपुर के ताजपुर में 16.2 मिमी, भोजपुर के सहार में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं, सीतामढी के ढेंगराघाट में 15.0 मिमी, रोहतास के डेहरी में 15.0 मिमी, खगड़िया के बलतारा में 14.0 मिमी, अरवल में 13.2 मिमी, पूर्णिया 13.0 जलालगढ़ में 13.0 मिमी, मुंगेर के धरहरा में 13.0 मिमी, पटना के पंडारक में 12.8 मिमी, गयाजी में 12.6 मिमी और पटना के बख्तियारपुर में 12.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
---|---|---|
पटना | 34.3 | 28.0 |
गयाजी | 32.2 | 26.0 |
भागलपुर | 33.5 | 27.2 |
मुजफ्फरपुर | 33.2 | 27.3 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।