Bihar Weather Update: बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के कारण पटना समेत 26 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना में शनिवार को 18.3 मिमी बारिश हुई जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने भोजपुर पूर्णिया अररिया और मधेपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, पटना। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर वायु का चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं।
राजधानी में दूसरे दिन भी मानसून मेहरबान बना रहा। राजधानी में शनिवार को 18.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार को पटना सहित 26 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। जबकि, चार जिलों के भोजपुर, पूर्णिया, अररिया एवं मधेपुरा में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 24 घंटों के बाद तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। बीते 24 घंटे में पटना सहित अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।
राजधानी में 40.6 मिमी वर्षा हुई। जबकि, सिवान के रघुनाथपुर में सर्वाधिक वर्षा 92.6 मिमी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 36.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में शनिवार को हल्की वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
सिवान के मैरवा में 85.8 मिमी, समस्तीपुर के रोसड़ा में 79 मिमी, दरभंगा के जाले में 76.4 मिमी, सिवान के पचरूखी में 66.6 मिमी, सिवान के हसनपुरा में 65.4 मिमी, गोपालगंज के बरौली में 62.8 मिमी, कटिहार के मनीहारी में 61 मिमी दर्ज की गई।
वहीं भागलपुर के सुल्तानगंज में 59.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में 54.6 मिमी, चकिया में 53.8 मिमी, सिवान के बसंतपुर में 52.4 मिमी दर्ज की गई।
इसके अलावा पूर्वी चंपारण के केसरिया में 48.2 मिमी, पटना के फुलवारीशरीफ में 44.6 मिमी, शिवहर में 42.4 मिमी एवं पूर्वी चंपारण के सुगौली में 41.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
---|---|---|
पटना | 31.7 | 25.8 |
गयाजी | 32.5 | 24.6 |
भागलपुर | 33.4 | 26.8 |
मुजफ्फरपुर | 30.0 | 25.3 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।