Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Weather Update: बिहार के 18 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 07:22 AM (IST)

    पटना समेत बिहार के 18 जिलों में गरज और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे और अगले कुछ दिनों में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 11 से 18 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

    Hero Image
    राजधानी सहित 18 जिलों में मेघगर्जन की चेतावनी, उमस का रहेगा प्रभाव

    जागरण संवाददाता,पटना। राजधानी सहित राज्य के 18 जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की व छिटपुट वर्षा की संभावना है। सामान्य से अधिक तापमान होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले चार-पांच दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का प्रभाव प्रदेश में कमजोर पड़ा हुआ है। 11 से 18 सितंबर के बीच कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है।

    बुधवार को बादलों की आवाजाही होने के साथ तापमान अधिक होने के कारण उमस का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। नालंदा के थरथरी में 37.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    पटना का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर व फारबिसगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

    हाजीपुर में 33.8 मिमी, बेगूसराय के साहेबपुर कनाल में 33.4 मिमी, भभुआ में 32.6 मिमी, नालंदा के नूरसराय में 32.2 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 24.6 मिमी, मुंगेर में 24.4 मिमी, नालंदा के अस्थांवा में 24.2 मिमी, रोहतास के करघर में 23.6 मिमी, समस्तीपुर के पटोरी में 23.6 मिमी, बेगूसराय के बरौनी 23.4 मिमी, दर्ज की गई।

    वहीं पटना जिले के मसौढ़ी में 22.4 मिमी, भभुआ के भगवानपुर में 21.6 मिमी, पटना के बिक्रम में 20.4 मिमी, शेखपुरा में 20 मिमी, गयाजी के बेलागंज में 19 मिमी, बिहारशरीफ में 19 मिमी, वैशाली के लालगंज में 18.4 मिमी, भोजपुर के संदेश में 18.2 मिमी, पटना के दुल्हिन बाजार में 18.2 मिमी, खगड़िया के परबत्ता में 17.6 मिमी, आरा में 17.6 मिमी, पूर्णिया में 16.6 मिमी एवं खगड़िया के मानसी में 16.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)

    शहर    अधिकतम   न्यूनतम

    पटना       34.3        27.3

    गयाजी     33.8        25.2

    भागलपुर  33.9        26.5

    मुजफ्फरपुर 34.0     27.1