Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बिहार में मानसून का कहर, कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 07:29 AM (IST)

    पटना में मानसून की सक्रियता से मौसम सुहाना हो गया। काले बादल छाए रहे और गरज के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के कई इलाकों में जलजमाव हुआ और पटना में इस सीजन की सबसे अधिक 40.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

    Hero Image
    राजधानी में काले बादल संग जमकर बरसे बादल, माह में सर्वाधिक वर्षा

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रभाव राजधानी सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में देखने को मिला। शुक्रवार को राजधानी में काले बादल छाए रहने व मेघ गर्जन के साथ सुबह से लेकर शाम तक रूक-रूक कर होने वाली वर्षा से मौसम सामान्य बने होने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को राजधानी में भारी वर्षा की चेतावनी को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया था। भारी वर्षा के कारण शहर के अधिसंख्य मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति बनी रही। इस सीजन का पटना में सर्वाधिक वर्षा 40.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    पटना सहित कई जगहों पर बारिश

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

    जबकि, छह जिलों के सुपौल, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय एवं किशनगंज जिले में भारी वर्षा की चेतावनी है। पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    किशनगंज में सबसे ज्यादा बारिश

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के तैबपुर में सर्वाधिक वर्षा 151.2 मिमी दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस एवं 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    शुक्रवार को प्रदेश के वाल्मीकि नगर में 56.8 मिमी, मुजफ्फरपुर में 17.0 मिमी, डेहरी में 16.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

    किशनगंज के ठाकुरगंज में 104.4 मिमी, पोठिया में 96.8 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 52.4 मिमी, सीतामढ़ी के सोनबरसा में 48 मिमी, मधेपुरा में 43.5 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 40.8 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 34.4 मिमी, दर्ज की हई।

    वहीं, पटना के बख्तियारपुर में 27.8 मिमी , खगड़िया में 26.5 मिमी, किशनगंज में 22.5 मिमी, गाेपालगंज में 21.2 मिमी, रोहतास में 15.4 मिमी, पटना के दनियावा में 14.6 मिमी, कटिहार के बरसोई में 12.4 मिमी, दर्ज की गई।

    इसके अलावा वैशाली के भगवानपुर में 12.4 मिमी, वैशाली के महुआ में 12.2 मिमी, समस्तीपुर के ताजपुर में 10.8 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 10.6 मिमी, कटिहार के मानसी में 9.2 मिमी, पूसा में 9.2 मिमी एवं समस्तीपुर के ताजपुर में 9.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
    पटना 33.0 27.6
    गयाजी 34.0 26.0
    भागलपुर 33.0 26.5
    मुजफ्फरपुर 31.4 26.6