Bihar Weather Update: बिहार के 30 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, कई इलाकों में होगी भारी बारिश
पटना समेत बिहार के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। किशनगंज समेत पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। बीते 24 घंटों में पश्चिम चंपारण में सबसे अधिक बारिश हुई। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। पटना का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित प्रदेश के 30 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार को पांच जिलों के किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, अररिया एवं कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार है। शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही एवं तीखी धूप के कारण उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करते रही।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम बिहार से सटे झारखंड के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश के मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।
पश्चिम चंपारण के सिकटा में 66.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस एवं 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर के पूसा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
अररिया के रानीगंज में 57.2 मिमी, दरभंगा के जाले में 36.4 मिमी, पूर्वी चंपारण के आदापुर में 33.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 27.8 मिमी, गयाजी के इमामगंज में 25.6 मिमी, रोहतास के दिनारा में 21.6 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 21.2 मिमी, बक्सर में 13.0 मिमी, अररिया में 12 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 12 मिमी, अरवल के कलेर में 10.4 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 10.2 मिमी एवं मोतिहारी में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
---|---|---|
पटना | 35.3 | 28.2 |
गयाजी | 34.0 | 25.6 |
भागलपुर | 34.4 | 27.5 |
मुजफ्फरपुर | 31.8 | 26.6 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।