Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना समेत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

    By Pintu Kumar Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 05 Jul 2025 07:45 AM (IST)

    बिहार के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। पटना समेत दक्षिणी बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश हुई जिसमें नवादा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Hero Image
    पटना समेत दक्षिणी बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ ही वज्रपात और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। अधिकांश हिस्सों में हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी समेत दक्षिणी हिस्सों में वज्रपात और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव कम होने के आसार हैं। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस का असर बना रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के नवादा, गया, भोजपुर, जमुई, अरवल, मधेपुरा, बांका, सुपौल, मुंगेर के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। नवादा जिले के नारदीगंज में 58.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    शुक्रवार को पटना समेत सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गोपालगंज में सबसे अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे.

    इन जगहों पर दर्ज की गई बारिश

    नवादा में 56.6 मिमी, गया के अतरी में 36.2 मिमी, गया के बेलागंज में 28.2 मिमी, जमुई के गिद्धौर में 24 मिमी, अरवल में 20.2 मिमी, नवादा के हिसुआ में 19.2 मिमी, गया के टनकुप्पा में 16 मिमी, गया के वजीरगंज में 15.6 मिमी, कटोरिया में 15.6 मिमी बांका के सुपौल के त्रिवेणीगंज में 15.2 मिमी, नवादा के गोविंदपुर में 14.6 मिमी, बांका के अमरपुर में 14.4 मिमी, मुंगेर के तारापुर में 12.8 मिमी, जमुई के खैरा में 12.2 मिमी.

    प्रमुख शहरों का तापमान(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
    पटना 35.5 27.8
    गया 34.4 25.8
    भागलपुर 33.7 27.2
    मुजफ्फरपुर 34.8 28.0

    यह भी पढ़ें: बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।